फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: Farmer who went to guard the crop worsened due to cold, death

जालौन: फसल की रखवाली करने गए किसान की ठंड लगने से हालत बिगड़ी, मौत

Sat, 12 Dec 2020 09:37 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 12 Dec 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
Jalaun: Farmer who went to guard the crop worsened due to cold, death
ठंड से किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला
जालौन में कदौरा के बड़ागांव में मटर की फसल की रखवाली करने गए किसान की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


बड़ागांव निवासी भगौना (65) पुत्र पुन्ना के नाम नौ बीघा जमीन है। उसमें मटर की फसल की बुवाई की है। गुरुवार रात किसान भगौना खेत में मटर की फसल की रखवाली करने गए थे। बेटे कैलाश ने बताया कि रात में ठंड लगने से पिता बेहोश होकर गिर पड़े।
विज्ञापन


आसपास खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान उन्हें घर लाए। ग्रामीणों के साथ उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कैलाश ने बताया कि अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली के लिए पिता रात में खेत में बनी मड़ैया (झोपड़ी) में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे ने बताया कि पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उच्चाधिकारियों और लेखपाल को सूचना दे दी गई है। कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed