{"_id":"65cd9f961ed6575304015328","slug":"jalaun-crime-misdeed-with-teenager-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Crime: जबरन खेत ले गया युवक, किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Crime: जबरन खेत ले गया युवक, किशोरी से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Thu, 15 Feb 2024 10:53 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:53 AM IST
सार
यूपी के जालौन में किशोरी से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जालौन जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी के साथ गलत हरकत की। आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी। पीड़िता ने बताया कि गांव का ही आरोपी युवक अजय मंगलवार की रात को उसकी 17 वर्षीय बेटी को जबरन खेत पर ले गया।
विज्ञापन
उसके साथ गलत हरकत की। बेटी ने जब शोर मचाया तो वह डर गया और पकड़े जाने के डर से मौके से भाग गया। बेटी जब घर पहुंची तो उसकी हालत देख सभी चिंता में पड़ गए। पूछने पर उसने पूरी आपबीती बताई। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए बुधवार को थाने पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एएसपी असीम चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन