फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun: Coaching center accused of beating a student, FIR filed against four people, including director

Jalaun: कोचिंग में छात्र को पीटने का आरोप, संचालक समेत चार पर प्राथमिकी

Wed, 11 Mar 2026 11:23 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 11 Mar 2026 11:23 PM IST
सार

जालौन जिले में कोचिंग में छात्र को पीटने का आरोप है। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है। 

विज्ञापन
Jalaun: Coaching center accused of beating a student, FIR filed against four people, including director
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उरई के एक कोचिंग सेंटर में कक्षा नौ के छात्र की पिटाई और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने कोचिंग संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिलाधिकारी ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की है।
विज्ञापन


उरई कोतवाली क्षेत्र के रामेश्वर नगर निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र शौर्य सिंह शहर के इंटेलिजेंट भारत कोचिंग सेंटर में कक्षा नौ का छात्र है। आरोप है कि 10 मार्च को कोचिंग सेंटर के शिक्षक दिलीप, वैभव, रियाज खान और राघव श्रीवास्तव ने उसे शाम करीब साढ़े तीन बजे से पांच बजकर 20 मिनट तक कोचिंग में रोककर पीटा गया। आरोप है कि पहले छात्र को बाथरूम में ले जाकर कपड़े उतरवाए गए और पीटा गया। इसके बाद उसे ऑफिस में बंद कर रस्सी से बांधकर भी पीटा गया। इससे उसे चोटें आईं और वह मानसिक रूप से भी आहत हो गया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि एक दिन पहले कोचिंग के व्हाट्सएप ग्रुप में किसी अन्य छात्र द्वारा शिक्षकों के खिलाफ आपत्तिजनक संदेश भेजे गए थे। शिक्षकों ने बिना पुष्टि किए शौर्य सिंह पर ही शक जताया और अभिभावकों को सूचना दिए बिना उसे पीटा। बाद में परिजनों को फोन कर बुलाया गया और घटना की सही जानकारी नहीं दी गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण सचिव, डीआईओएस और मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। वहीं शिकायत के बाद विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर कोचिंग सेंटर का निरीक्षण भी किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed