{"_id":"63943ddeed78374cb21f5711","slug":"jalaun-bjp-booth-president-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Suicide: भाजपा बूथ अध्यक्ष ने निगला जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Suicide: भाजपा बूथ अध्यक्ष ने निगला जहरीला पदार्थ
Sat, 10 Dec 2022 03:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 10 Dec 2022 03:28 PM IST
सार
यूपी के जालौन में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक शिवम सिंह सेंगर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले के उरई में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन आनन-फानन उसे लेकर ग्वालियर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सिरसा कला थाना क्षेत्र के जहटौली गांव निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष शिवम सिंह सेंगर (25) ने बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन
हालत बिगड़ती देख परिजन उसे लेकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। शुक्रवार रात ग्वालियर से दिल्ली ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता हरनारायण खेती बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शिवम तीन बहनों में इकलौता भाई था और तीसरे नंबर का था। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन