फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jalaun: Ashtadhatu idol of Radha-Krishna stolen from temple

जालौन: मंदिर से राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी, दो सौ साल प्राचीन बताई जा रही मूर्ति

Mon, 25 Oct 2021 08:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 25 Oct 2021 08:17 PM IST
सार

जालौन जिले में मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Jalaun: Ashtadhatu idol of Radha-Krishna stolen from temple
प्राचीन राधाकृष्ण का मंदिर जिससे मूर्तियां हुईं चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कैलोर में मंदिर से राधा-कृष्ण की अष्टधातु की कीमती मूर्ति चोरी हो गई। सुबह गांव के लोग मंदिर पहुंचे, तब घटना की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि गांव में एक युवक के घर आए उसके दोस्त ने परिजनों को जूस व समोसा में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।
विज्ञापन


इससे चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजन और वह युवक घर आकर सो गए। देर रात उसने मंदिर से अष्टधातु की राधा-कृष्ण की मूर्ति व घर से कुछ सामान चोरी करके भाग गया। सूचना मिलने पर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


गांव कैलोर निवासी राजबहादुर सिंह के घर रविवार की शाम उनके पुत्र राजा सिंह का कोंच निवासी दोस्त आया था। वह अपने साथ समोसा व अनार का जूस लाया था। उसने परिवार के राजबहादुर (75), शिवमती (71), किशनसिंह (16) व सागर (19) को समोसा खिलाकर जूस पिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कुछ देर बाद ही चारों की हालत बिगड़ गई और अचेत हो गए। सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से सागर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल से लौटने के बाद घर के अन्य सदस्य व कोंच से आया दोस्त सोने चले गए।

रात में किसी समय कोंच निवासी युवक ने घर के पास बने मंदिर से अष्टधातु की दो सौ साल पुरानी कीमती राधा- कृष्ण की मूर्ति चोरी कर ली और घर से भी आतिशबाजी सहित अन्य सामान लेकर भाग गया। उधर, सीओ शाहिदा नसरीन का कहना है कि अभी चोरी की तहरीर नहीं मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

बेटे के जेल में  बंद होने के दौरान हुई थी दोस्ती
राजबहादुर सिंह का कहना है कि वर्ष 2012 में हत्या के मामले में पुत्र राजा सिंह को जेल हो गई थी। वहीं पर उसकी इस युवक से दोस्ती हो गई थी। इसके पहले भी वह एक बार उनके घर आ चुका था।

रविवार को दूसरी बार वह उन लोगों के घर आया था। इसी दौरान उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया और भाग गया। उसके पुत्र की मौत हो चुकी है। करवा चौथ की वजह से बहू बीनू ने जूस नहीं पिया, वर्ना नीरज सोने चांदी के आभूषण भी चुरा ले जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed