{"_id":"642141029224feb4b20d90a3","slug":"jalaun-angry-villagers-jammed-due-to-breaking-of-water-pipeline-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun: आए दिन पानी की पाइप लाइन टूटने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun: आए दिन पानी की पाइप लाइन टूटने से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम
Mon, 27 Mar 2023 12:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:40 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले में आटा-इटौरा मार्ग से दिन-रात ओवरलोड ट्रकों के निकलने से जलसंस्थान द्वारा बिछाई गई पानी पाइप लाइन आएदिन टूट जाती है। जिससे आटा के सैकड़ों घरों में पानी नहीं पहुंच रहा। गुस्साए ग्रामीणों ने आटा-इटौरा मार्ग पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं आता और ग्रामीणों की समस्या का कोई उचित समाधान नहीं निकालता यह जाम नहीं खुलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि आटा-इटौरा मार्ग से सटकर आटा हरजन बस्ती के सैकड़ों घर बसे हुए हैं। इन लोगों के लिए सालों पहले जलसंस्थान द्वारा पानी की पाइप बिछाई गई थी जोकि हर घर में पानी पहुंचाती है। एक महीने से आटा-इटौरा मार्ग से दिन हो या रात लगातार ओवरलोड मोरंग लदे ट्रक निकलते हैं। ट्रकों के निकलने से आएदिन पानी की पाइप लाइन टूट जाती है। जिससे सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई ठप हो जाती।
विज्ञापन