{"_id":"64f81afcc989734b570091b3","slug":"jalaun-accident-truck-hits-dumper-parked-on-expressway-driver-conductor-dies-body-sent-for-post-mortem-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन हादसा: एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक-परिचालक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन हादसा: एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में ट्रक ने मारी टक्कर, चालक-परिचालक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Wed, 06 Sep 2023 11:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:54 AM IST
सार
Jalaun News: ट्रक थाना क्षेत्र के पॉइंट नंबर 220 के पास पहुंचा ही था, तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में घुस गया। इससे चालक परिचालक केबिन में फंस गए। राहगीरों ने दोनों को निकालकर सीएससी पहुंचाया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
jalaun road accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले में कुठौंद थाना क्षेत्र बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा पॉइंट नंबर 220 के पास हुआ, जिसमें झांसी से डस्ट लेकर औरैया की ओर जा रहे ट्रक ने एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के पास परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
इससे ट्रक चालक और परिचालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के सहरका थाना क्षेत्र के अस्त्रीय गांव निवासी ट्रक चालक सौरभ कुमार (27) और परिचालक देवेंद्र कुमार यादव (30) बुधवार की सुबह करीब तीन बजे औरैया की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
ट्रक थाना क्षेत्र के पॉइंट नंबर 220 के पास पहुंचा ही था, तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में घुस गया। इससे चालक परिचालक केबिन में फंस गए। राहगीरों ने दोनों को निकालकर सीएससी पहुंचाया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन