Jalaun Accident: कोहरे में एक्सप्रेसवे पर टकराए कई वाहन, एक की मौत और तीन घायल, अस्पताल में भर्ती
Jalaun News: पुलिस ने बताया कि घायलों को सीएचसी जालौन इलाज के लिए भेजा। यहां चिकित्सक ने डंपर के क्लीनर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी परिजनों और ट्रक, डीसीएम और डंपर के मालिक को भी दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालौन जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक कई गाड़ियां पीछे से टकराती चली गईं। हादसे में गिट्टी भरा डंपर और हरी मटर लेकर जा रही डीसीएम पलट गई। हादसे में एक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पिकेट टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फंसे घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 193 के पास हादसा हुआ।
झांसी के बरुआसागर क्षेत्र का निवासी चालाक भरत अपने साथी क्लीनर के साथ डंपर में गिट्टी भरकर कन्नौज के तिर्वा में जा रहा था। तड़के जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते डंपर धीरे-धीरे जा रहा था। पीछे से डकोर की ओर से औरैया जा रहे मटर से भरी डीसीएम ने डंपर को टक्कर मार दी।
एक के बाद एक कई वाहन टकराए
इससे गिट्टी से भरा डंपर पलट गया। हादसे में डंपर चालक भरत और उसका साथी क्लीनर गंभीर घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से आ रहा एक और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकरा गया। उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस घायलों को सीएचसी जालौन इलाज के लिए भेजा।
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया
यहां चिकित्सक ने डंपर के क्लीनर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी परिजनों और ट्रक, डीसीएम और डंपर के मालिक को भी दी गई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे हटवाया है।