फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jal Sakhis should be re-trained for water testing: Nodal Officer

जल सखियों को दोबारा दिलाए पानी जांचने का प्रशिक्षण : नोडल अधिकारी

Wed, 10 Jun 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 10 Jun 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Jal Sakhis should be re-trained for water testing: Nodal Officer
कानपुर देहात। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग व जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने मंगलवार को विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। मुरलीपुर में पाइप पेयजल योजना में टंकी व जलापूर्ति की जानकारी ली। उन्होंने जल सखियों को पानी जांचने का प्रशिक्षण दोबारा दिलाने के निर्देश एक्सईएन जल निगम को दिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने दोपहर बाद स्थलीय निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री बाल आश्रय योजनान्तर्गत निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) न्याय बोर्ड भवन के निर्माण की प्रगति देखी। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अभियंता ने बताया कि 100 किशोरों की क्षमता का भवन है। यहां विधि-विवादित किशोरों को रखा जाएगा। नोडल अधिकारी ने श्रमिक बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि कार्यस्थल पर परियोजना से संबंधित विवरण प्रदर्शित करने के लिए ड्राइंग बोर्ड लगाया जाए।
विज्ञापन

यहां डीएम कपिल सिंह, प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव आदि रहे। इसके बाद उन्होंने जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत मलासा ब्लॉक में मुरलीपुर पेयजल योजना का निरीक्षण किया। जलापूर्ति, पाइपलाइन नेटवर्क, ओवरहेड टैंक आदि की जानकारी ली। उन्होंने सीधे ग्रामीणों से संवाद किया। यहां वह घसीटे के घर पहुंचे और पूछा कि रोज पानी आता है कि नहीं। इस पर घसीटे के परिजन ने नियमित जलापूर्ति की जानकारी दी। वहीं कुछ ग्रामीणों ने उनके घरों में जलापूर्ति न होने की शिकायत की। इस पर नोडल अधिकारी ने कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने जल सखी द्वारा किए जा रहे जल परीक्षण को देखा। निर्देश दिए कि जल सखियों को एक बार फिर प्रशिक्षण दिया जाए। यहां सीडीओ विधान जायसवाल, जल निगम एक्सईएन टीआर कटारिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed