फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jajmau Inspector took memorandum addressed to Governor from Irfan's wife at home

Kanpur: राज्यपाल को ज्ञापन देने जा रही इरफान की पत्नी नसीम को पुलिस ने घर पर ही रोका, फिर किया ये काम

Wed, 22 Mar 2023 04:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Mar 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
Jajmau Inspector took memorandum addressed to Governor from Irfan's wife at home
जाजमऊ इंस्पेक्टर ने नसीम और उनके अधिवक्ता गौरव दीक्षित से घर पर ही ले लिया ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
सीएसजेएमयू के दीक्षांत समारोह में शामिल होने कानपुर आईं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सपा विधायक इरफान सोलंकी की जेल शिफ्टिंग के संबंध में ज्ञापन देने जा रहीं उनकी पत्नी नसीम को उनके घर पर ही रोक दिया गया। अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिलने पर जाजमऊ थाने की फोर्स इरफान के घर पहुंची और ज्ञापन की प्रति नसीम से लेकर राज्यपाल तक पहुंचा देने का आश्वासन दिया, लेकिन खुद नसीम को ज्ञापन देने जाने से रोक दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि साजिशन इरफान को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए कानपुर से महाराजगंज जेल में शिफ्ट किया गया है। वहां इरफान के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा है। न तो परिवार वालों को और न ही उनके अधिवक्ता गौरव दीक्षित को मिलने दिया जाता है। इरफान की तबीयत बहुत खराब है।
विज्ञापन


उनका वजन लगभग 20 किलो कम हो गया है। उनकी दोनों किडनियों में स्टोन है। पेशी पर हर हफ्ते कोर्ट आना होता है। लगभग 400 किलोमीटर दूर से आठ घंटे की लगातार यात्रा करके कोर्ट पहुंचने के कारण इरफान की कमर व रीढ़ की हड्डी में दर्द बहुत बढ़ गया है। उन्होंने संवेदना का हवाला देते हुए रमजान माह में इरफान को कानपुर जेल में स्थानांतरित करने की राज्यपाल से गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed