फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jajmau inspector given charge of Kalyanpur, Moolganj police station in-charge becomes PRO

Kanpur News: जाजमऊ इंस्पेक्टर को कल्याणपुर का चार्ज, मूलगंज थाना प्रभारी बने पीआरओ

Sun, 27 Jul 2025 02:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Jajmau inspector given charge of Kalyanpur, Moolganj police station in-charge becomes PRO
कानपुर। पुलिस कमिश्नर ने शनिवार की शाम को कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जाजमऊ के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा को कल्याणपुर थाने का चार्ज मिला है। यहां तैनात रहे इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को पुलिस कमिश्नर के पीआरओ के साथ सीसीटीएनएस व ई-ऑफिस सेल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर के पीआरओ की जिम्मेदारी संभाल रहे जितेद्र सिंह जाजमऊ के प्रभारी निरीक्षक बने हैं। मूलगंज थाने के इंस्पेक्टर रिकेश कुमार सिंह को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था का पीआरओ बनाया गया है। बादशाहीनाका थानाध्यक्ष रहे विनय तिवारी को सजेती का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


सजेती के एसओ रहे कमलेश राय की पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के जोन आवंटन कार्यालय में तैनाती हुई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के पीआरओ रहे राहुल कटियार को बादशाहीनाका थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी दक्षिण कार्यालय में एसआई विक्रम सिंह को मूलगंज का एसओ, बाबूपुरवा थाने के एसआई जितेंद्र सिंह राजपूत को ककवन एसओ, डीसीपी पश्चिम कार्यालय के एसओ राकेश कुमार सिंह को सीसामऊ एसओ का चार्ज दिया गया है।


सीसामऊ थानाध्यक्ष रहे हिमांशु चौधरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। उनका स्थानांतरण दूसरे जनपद में हुआ है। ककवन के थानाध्यक्ष रहे धर्मेंद्र कुमार गुप्ता को डीसीपी मुख्यालय क जोन आवंटन कार्यालय में तैनात किया गय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed