फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Jai Narayan Vidya Mandir becomes chess and badminton champion.

Kanpur News: जय नारायण विद्या मंदिर बना चेस और बैडमिंटन चैंपियन

Mon, 24 Aug 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Jai Narayan Vidya Mandir becomes chess and badminton champion.
कानपुर। विद्या भारती की बैडमिंटन और चेस प्रतियोगिता-2026 में जय नारायण विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 पदक अपने नाम किए। विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला है।
विज्ञापन

बैडमिंटन प्रतियोगिता 20 से 21 अगस्त को झांसी में हुई। अंडर-14 में श्रेयस झा ने पहला और अंशुमन ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में कनिका सुचारी विजेता और अपेक्षा कठेरिया उपविजेता रहीं। अंडर-17 में दिव्यांशु पटेल चौथे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में श्रेया राय ने तीसरा और स्मिता कुशवाहा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में आयुष राजपूत ने प्रथम, दिव्यांशु सोनकर ने द्वितीय और शिवांग पटेल ने चौथा स्थान जीता। बालिका वर्ग में सिद्धि झा ने पहला, सलोनी कठेरिया ने दूसरा, जानवी मिश्रा ने तीसरा और वैभवी सिंह परिहार ने चौथा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 15 खिलाड़ियों ने क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में जगह बनाई। यह प्रतियोगिता चार से सात सितंबर तक बस्ती में आयोजित की जाएगी। विद्यालय अध्यक्ष विनीत चंद्र, प्रबंधक प्रो. सुनील मिश्रा, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी और उप प्रधानाचार्य डॉ. नमिता गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन

-------
चेस में रहा दबदबा
चेस में अंडर-14 वर्ग में आर्यांश ने स्वर्ण और आयुष पाल ने रजत पदक जीता। अंडर-19 में उदयवीर यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया। क्षेत्रीय चेस प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 वर्ग से युग तिवारी, अंडर-17 वर्ग से दिशा, अंडर-17 वर्ग से गौरव सिंह और अंडर-19 वर्ग से मृदुल शर्मा व शाश्वत का चयन हुआ है। क्षेत्रीय चेस प्रतियोगिता 30 अगस्त से दो सितंबर तक लखीमपुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed