{"_id":"6683ef4aab7f5d3aa209d5b4","slug":"jagadguru-rambhadracharya-said-that-rahul-gandhi-does-not-know-a-single-word-of-indian-culture-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- विक्षिप्त हो गए हैं राहुल गांधी, उन्हें भारतीय संस्कृति का एक अक्षर नहीं आता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले- विक्षिप्त हो गए हैं राहुल गांधी, उन्हें भारतीय संस्कृति का एक अक्षर नहीं आता
Tue, 02 Jul 2024 05:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:45 PM IST
सार
संसद में हिंदुओं को लेकर राहुल गांधी के बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि राहुल गांधी विक्षिप्त हो गए हैं।
विज्ञापन
स्वामी रामभद्राचार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि राहुल गांधी विक्षिप्त हो गए हैं। उन्हें भारतीय संस्कृति का एक अक्षर नही आता। रामभक्तों पर गोली चलाने वालों के साथ गठबंधन कर यूपी में इतनी सीटें पाई हैं।
विज्ञापन
चित्रकूट में प्रवास के दौरान मंगलवार को जगद्गुरु ने कहा कि हिंदू कभी हिंसक नहीं होता। हिंदू शब्द का अर्थ है हिंसा को नष्ट करना। कहां से हम हिंसक हो गए हिंसक यह लोग हैं। पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु में भी इन्हीं के परिवार का हाथ है। हमने तो राम जी का मंदिर बनाकर जगत का उपकार किया। बंगाल में जो हो रही क्या वह हिंसा नहीं है।
विज्ञापन
1990 में जो निहत्थे राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई क्या वह हिंसा नहीं थी। इनके दादी के पिता स्वयं कहते थे कि मैं दुर्भाग्य से हिंदू हूं यह फिरोज गांधी के पोते हैं यह स्वयं हिंदू नहीं हैं। पहले राहुल गांधी कहते थे मैं ब्राह्मण हूं जनेऊ पहनता हूं। हिंदुस्तान की जनता इस अपमान का बदला राहुल से लेगी। कहा कि कांग्रेस सरकार में कॉमनवेल्थ गेम से लेकर घोटालों का अंबार लग गया था।
विज्ञापन