फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jab we seperated promotion in kanpur by shweta tiwari

शक से शुरू होकर तलाक तक जाती है ‘जब वी सेपरेटेड’ की कहानी

Sat, 01 Sep 2018 05:56 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Sep 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
jab we seperated promotion in kanpur by shweta tiwari
जब वी सेपरेटेड नाटक की जानकारी देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
‘जब वी सेपरेटेड’ नाटक की पहली प्रस्तुति दो सितंबर को कानपुर के लाजपत भवन में की जाएगी। नाटक की कहानी आम लोगों से जुड़ी है। कहानी में बताया गया है कि कैसे आजकल के युवा दंपतियों की जिंदगी में शक आ जाता है और अंतत: स्थिति तलाक तक पहुंच जाती है। इसमें राहुल भुचर (निर्माता) व अभिनेत्री श्वेता तिवारी लंबे समय बाद नजर आएंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को नाटक के निर्देशक राकेश बेदी ने कानपुर क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि नाटक में बताया जाएगा कि अविश्वास या नियमित उपेक्षा का सामना करने वाले आज के युवा दंपति बस एकमात्र शॉर्टकट तलाक की ओर कैसे मुड़ जाते हैं। इसमें दिलचस्प ड्रामा है। निर्माता हास्य और व्यंग्य से भरपूर इस नाटक में कुछ पल ऐसे भी आएंगे जहां आपकी आंखेें नम हो जाएंगी।
विज्ञापन


राहुल भुचर ने कहा कि यह नाटक कई समसामयिक सवाल उठाता है और अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के दौरान दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पूर्व में मैंने कानपुर वालों से वादा किया था कि मैं अपने अगले नाटक की पहली प्रस्तुति शहर में ही दूंगा। इसलिए नाटक का प्रदर्शन कानपुर में किया जा रहा है। अगले नाटक की भी प्रस्तुति कानपुर में ही सबसे पहले दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कानपुर में मिलता है अपनापन

jab we seperated promotion in kanpur by shweta tiwari
जब वी सेपरेटेड नाटक की जानकारी देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
श्वेता तिवारी ने कहा कि जब भी मैं कानपुर आती हूं तो मुझे अपनेपन का एहसास होता है। कुल्हड़ की चाय, खाने का स्वाद सारी यादों को तरोताजा कर देता है। इस नाटक में दिखाई गईं चीजें हर एक की स्टोरी में जरूर आती है। नाटक के माध्यम से लोगों को बताना है कि दिलों को बड़ा करें और परिवार के लिए सोचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed