{"_id":"614394048ebc3eb6283187a6","slug":"jaam-fatehpur-news-kanpur-news-knp652609832","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल के कार्याकर्ताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल के कार्याकर्ताओं ने लगाया जाम
विज्ञापन
बिंदकी। नगर पालिका तथा विद्युत विभाग के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। खजुहा चौराहे और नगर पालिका परिषद भवन के सामने जाम लगाया। दोनों ही स्थानों पर करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचे। समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और जाम खुलवाया।
गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता खजुहा चौराहे पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। बजरंग दल के लोगों का आरोप था कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण अक्सर बिजली के खंभों में करंट आ जाता है। इसके चलते बेजुबान मवेशियों की मौत हो रही है। एक दिन पहले खजुहा चौराहे के समीप एक गाय की मौत हुई थी। मृत गाय को नगर पालिका परिषद के कर्मचारी खजुहा रोड नहर पुल के पास फेंक आए थे। गाय के शव को दफनाया तक नहीं था।
जाम लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन बजरंग दल के कार्यकर्ता नहीं माने। करीब 45 मिनट बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद के सामने भी जाम लगा दिया। पौन घंटे तक यहां भी जाम लगा रहा। जानकारी मिलने पर एसडीएम विजय शंकर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। जिस पर बजरंग दल के लोगों ने विद्युत विभाग तथा नगर पालिका परिषद के खिलाफ शिकायत किया। एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जाम खोला। इस मौके पर बजरंग दल के नगर संयोजक कपिल आर्य, जिला विद्यार्थी प्रमुख हर्षित द्विवेदी, आकाश सविता, दीनू सविता, आदर्श सिंह चौहान, अंकित, उदय राज, बराती लाल, विशाल गुप्ता, गोविंद, गौरव, अंकित शुक्ला और प्रवीण साहू आदि मौजूद रहे।