{"_id":"5d30dd448ebc3e6ce64e3d1d","slug":"ivri-kanpur-news-bly3691031195","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएआर की रैकिंग में आईवीआरआई प्रदेश में पहले पायदान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएआर की रैकिंग में आईवीआरआई प्रदेश में पहले पायदान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आईसीएआर (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) ने गुरुवार को देश भर के कृषि विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की है। जिसमें इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईवीआरआई) को प्रदेश में पहली और देश में पांचवें पायदान हासिल करने में कामयाबी मिली है।
आइसीएआर ने देश के 60 कृषि विश्वविद्यालयों की सूची जारी की है। देश में पहले स्थान पर आइसीएआर नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल है। वहीं, देश में पांचवें व उत्तर प्रदेश में पहले स्थान पर आइसीएआर इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली है। रैंकिंग जारी करने का आधार विश्वविद्यालय में किए गए शोध कार्य, प्रोफेसरों की शैक्षिक योग्यता, विदेशों में उनके पठन पाठन का अनुभव व शोध पत्र प्रकाशर्न रहा है। इसके अलावा रैंकिंग बनाते समय इस पर भी विश्वविद्यालयों को अंक दिए गए कि वहां से जेआरएफ व एसआरएफ क्वालीफाई करने वाले छात्र कितने हैं। कितने प्रोफेसर हैं जिनके पास विदेशी विश्वविद्यालयों से पीएचडी की डिग्री है। साथ ही कितनों ने पठन-पाठन व प्रशिक्षण के लिए तीन महीने से ज्यादा का समय विदेशी विश्वविद्यालयों में बिताया है। रैंकिंग के संबंध में आईवीआरआई निदेशक से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।