फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It will be less cold than usual this winter.

Kanpur News: इस बार जाड़े में सामान्य से कम पड़ेगी ठंड

Fri, 02 Oct 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
It will be less cold than usual this winter.
कानपुर। इस बार सर्दियों में सामान्य से कम ठंड पड़ने का अनुमान है। जाड़े के मौसम में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहेंगे। मौसम विभाग ने यह अनुमान जारी किया है।
विज्ञापन


साथ ही एक-दो दिन में मानसून की विदाई के आसार हैं। मानसून लौटने के संकेत मिलना शुरू हो गए हैं। प्रदेश के एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक दो या तीन अक्तूबर से मानसून की विदाई के संकेत स्पष्ट हो जाएंगे।
विज्ञापन


एकीकृत मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रभारी एवं वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि जाड़े के दिनों में तापमान सामान्य से नीचे नहीं जाएगा। तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। इसकी वजह से ठंड इस साल हल्की रहने के आसार हैं। उन्होंने बताया कि मानसून के लौटने के संकेत मिलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून वापसी के दौरान पुरवा हवा बंद हो जाती है। आसमान खुल जाता है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में हल्की बारिश है। इससे मानसून लौटने में 24 घंटे की देरी सकती है लेकिन 48 घंटे बाद मानसून वापस होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed