{"_id":"69a26729b7ec7e2bf404de94","slug":"it-will-all-be-over-at-7-pm-threatened-to-blow-up-kanpur-central-police-arrested-youth-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'शाम 7 बजे सब खत्म हो जाएगा', 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी; निकला ये मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'शाम 7 बजे सब खत्म हो जाएगा', 36 घंटे में कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की दूसरी बार मिली धमकी; निकला ये मामला
Sat, 28 Feb 2026 09:25 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 28 Feb 2026 09:25 AM IST
सार
Kanpur Station Bomb Threat: कानपुर सेंट्रल को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद घंटों सर्च ऑपरेशन चला, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसने मोबाइल चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चेकिंग करते आरपीएफ जवान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर सेंट्रल स्टेशन को शाम सात बजे बम से उड़ा दिया जाएगा... सब कुछ खत्म हो जाएगा। यह सूचना शुक्रवार की शाम कमिश्नरी पुलिस के कंट्रोल रूम पर आई। पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वॉड ने पूरे परिसर की जांच की।
विज्ञापन
यात्रियों और आसपास के लोगों को किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी गई। उनसे कहा गया की किसी पर भी शक हो तो उसकी तुरंत सूचना दी जाए। पुलिस ने कॉल करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने 24 फरवरी को मोबाइल चोरी होने की बात कही है।
विज्ञापन
एक युवक को हिरासत में लिया
डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने बाद एलआईयू और खुफिया ने भी जायजा लिया है। प्लेटफार्म, फुट ओवरब्रिज, वेटिंग एरिया, यात्री विश्राम कक्ष, टिकट काउंटर की जांच की गई। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। आरपीएफ उससे पूछताछ कर रही है।