फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It is not appropriate to attach gangster charges against an advocate in a case

Kanpur News: अधिवक्ता के खिलाफ एक मुकदमे पर गैंगस्टर लगा देना उचित नहीं

Sat, 13 Sep 2025 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
It is not appropriate to attach gangster charges against an advocate in a case
कानपुर। पुलिस इंटररेंज गैंग संख्या-9 पंजीकृत कर रही है। इसमें 20 में से 16 अधिवक्ता हैं जिसमें पांच अधिवक्ता बार व लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी भी रहे हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे अधिवक्ता भी हैं जिनके खिलाफ सिर्फ एक मुकदमे के आधार पर ही गैंगस्टर लगाया जा रहा है जो उचित नहीं है। निष्पक्ष जांच की मांग के अलावा 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्रर को सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया कि अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे कई साल पुरानी घटनाओं पर आधारित हैं। संबंधित थानों में तैनात रहे पुलिसकर्मी भी उनका साथ देकर अपराध में शामिल रहे हैं तो उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। सरकारी जमीनों पर कब्जे के मामले में संबंधित राजस्व विभाग के कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। जांच में दोषी निकले पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया लेकिन एफआईआर दर्ज क्यों नहीं की गई। कई अधिवक्ताओं के पारिवारिक विवादों में भी झूठे प्रार्थना पत्र दिए जाने पर उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। अरिदमन सिंह की गंभीर बीमारी के मद्देनजर उसके जीवन की सुरक्षा के लिए उसे उचित चिकित्सालय में भेजा जाना चाहिए। पुलिस अफसरों, बार व लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों की समन्वय समिति का गठन किया गया था लेकिन कई महीनों से उसकी कोई बैठक न होने से विद्वेष बढ़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर वाजपेई, महामंत्री अमित सिंह, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा, महामंत्री राजीव यादव के अलावा अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन




अधिवक्ता विकास सिंह उर्फ विक्की ठाकुर, आलोक मिश्रा व उपेंद्र भदौरिया के खिलाफ सिर्फ एक मुकदमा है। इसके बावजूद उनके खिलाफ गैंगस्टर लगाया जा रहा है। सीसामऊ थाने में दर्ज एक मुकदमे में अधिवक्ता शिवम मिश्रा को घटनास्थल पर बताया गया है जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह कहीं और दिख रहा है। जनार्दन किशोर पांडे के बजाय पुलिस अधिवक्ता जनार्दन पांडे को प्रताड़ित कर रही है। अधिवक्ता विक्रम सिंह के पारिवारिक विवाद में कोर्ट का फैसला आ चुका है। उनके पारिवारिक सदस्यों की शिकायत पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। तथ्यों के साथ अधिवक्ताओं की समस्या को पुलिस कमिश्नर को बताया गया। उन्होंने जांच कराने और किसी निर्दोष का उत्पीड़न न होने का आश्वासन दिया है। - राजीव यादव, महामंत्री-लॉयर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed