फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Issues of traffic jam, electricity, water were raised in the meeting of traders

Kanpur News: व्यापार बंधु की बैठक में जाम, बिजली, पानी का उठा मुद्दा

Thu, 06 Feb 2025 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Issues of traffic jam, electricity, water were raised in the meeting of traders
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में व्यापार बंधुओं के साथ बैठक की।जिसमें व्यापारियों ने व्यापार क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पानी व स्ट्रीट लाइट न जलने की समस्याओं का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन


जिसमें डीएम ने समस्याओं का एक सप्ताह में निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। वहीं नगर निगम की ओर से तीन स्थानों पर बनाए गए यूरिनलों में पानी का इंतजाम न होने की शिकायत पर डीएम ने अपर नगर आयुक्त को तीन दिन में स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, कोई समस्या हो तुंरत आएं बैठक का इंतजार न करें या फोन से बताएं। समस्या का समय पर निस्तारित कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन


बैठक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्रा ने टाटमिल पर मंदिर के पीछे रोड टूटी होने की शिकायत की। कहा रास्ता भी बंद हैं, जिससे आवाजाही में दिक्कत होती है। इस पर डीसीपी ट्रैफिक ने जल्द सामने का रास्ता खोलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौघड़ा कपड़ा कमेटी के अध्यक्ष शेष नारायन त्रिवेदी ने जनरलगंज स्थित मकान में बिजली के बकाए की आरसी जारी होने के बाद भी वसूली न होने की बात कही। इस संबंध में जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर व तहसीलदार को आरसी वसूली के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम के यूरिनल में पानी का प्रबंध न होने की शिकायत की तो जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को तीन दिन में स्थायी समाधान का आदेश दिया।

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष कपिल सब्बरवाल ने केस्को की अंडर ग्राउंड लाइन की खुदाई की समस्या बताई। कहा कि भराई ठीक से नहीं की जा रही है। इस पर केस्को अधिकारियों को गुणवत्ता से काम कराने के निर्देश दिए। पनकी के लोक नायक जनता बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री संजय सिंह ने पनकी पावर हाउस पुल की सर्विस लेन जो करीब 20 मीटर खराब है। उसकी पैचिंग व नवीन पुल से 50 मीटर की दूरी पर ब्रेकर बनवाने की मांग उठाई।


इस पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिया कि 30 दिनों में काम कराकर अवगत कराए। श्याम शुक्ला, संरक्षक यूपी युवा ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्ट नगर से गुजर रहे बरसाती नाले को पक्का बनाने की मांग की। जिससे लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। इसपर नगर निगम के अधिकारियों को जांच करने को कहा। बैठक में डीसीपी ट्रैफिक, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी, केस्को, नगर निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed