फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   islands and electric poles causing jam at Jareeb Chowki will be removed

Kanpur: जरीब चौकी में जाम का कारण बन रहे आइलैंड और बिजली के खंभे हटाए जाएंगे

Mon, 02 Dec 2024 08:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Dec 2024 08:56 PM IST
सार

पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने सोमवार दोपहर जरीब चौकी चौराहे का निरीक्षण किया। संबंधित विभागों से पत्राचार करने के लिए डीसीपी सेंट्रल और ट्रैफिक को निर्देश दिए।

विज्ञापन
islands and electric poles causing jam at Jareeb Chowki will be removed
पुलिस कमिश्नर ने जरीब चौकी चौराहे का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जरीब चौकी चौराहे पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम का प्रमुख कारण बन रहे आईलैंड और यातायात में बाधा बन रहे बिजली के खंभे हटाए जाएंगे। सोमवार को चौराहे का निरीक्षण करने के दौरान पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि क्रॉसिंग बंद होने पर दूसरे लेन में जाकर खड़े होने वाले का चालान कर भारी जुर्माना लगाने और जरूरत महसूस होने पर चौराहे पर बने मंदिर को भी जनहित में दूसरी जगह शिफ्ट करने की भी बात कही। सीपी ने डीसीपी सेंट्रल और डीसीपी ट्रैफिक को अपने-अपने स्तर से इसके लिए नगर निगम, केस्को व अन्य संबंधित विभागों से पत्राचार करने को कहा है।
विज्ञापन


बता दें, जरीब चौकी पर रोजाना दिन भर लगने वाले जाम के कारणों को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सोमवार को इन समस्याओं के समाधान तलाशने के लिए पुलिस कमिश्नर दोपहर में खुद वहां पहुंचे और निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरा आईलैंड, बिजली के खंभों व मंदिर के अलावा महाराणा प्रताप की मूर्ति वाले स्थान के भी आसपास की बाउंड्री भी राह में रोड़ा अटकाती दिखी। उन्हाेंने डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी को निर्देश दिए की इन कारणों को चिह्नित करने के बाद हटवाने के प्रयास करें। साथ ही अगर आईलैंड जरूरी ही हो तो उसे री-डिजाइन कराया जाए। संभव हो तो राणा प्रताप की मूर्ति को किनारे की ओर शिफ्ट कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रॉसिंग से पहले लगेंगे ऑटोमेटिक चालान वाले कैमरे
क्रॉसिंग पर उल्टी दिशा में वाहनाें के चलने और खड़े होने की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी ट्रैफिक को निर्देश दिए कि रेलवे पोल पर ऑटोमेटिक चालान करने वाले कैमरे लगाएं। फजलगंज इंस्पेक्टर को निर्देश दिए दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाएं जो गलत दिशा में आने वाले वाहन चालकों को रोकें। साथ ही क्राॅसिंग पर नेट भी लगाएं ताकि एक ओर के वाहन दूसरी लेन में न जाएं।


धर्मगुरुओं व जनप्रतिनिधियों से किया जाएगा संपर्क
सीपी ने कहा कि चूंकि सड़क चौड़ी न होने से जाम की समस्या से सभी को जूझना पड़ता है। ऐसे में अगर मंदिर और महाराणा प्रताप की मूर्ति को वहां से हटाकर कहीं और शिफ्ट करने की जरूरत महसूस हुई तो पहले धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया जाएगा। उनकी सहमति लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed