{"_id":"6a5942e0e9f1e2640e0f0d1f","slug":"irregularities-found-at-inter-college-special-adverse-entry-against-principal-kanpur-news-c-362-1-bnd1017-151882-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: इंटर कॉलेज में मिलीं अनियमितताएं, प्रधानाचार्य को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: इंटर कॉलेज में मिलीं अनियमितताएं, प्रधानाचार्य को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
कानपुर। कृष्णा नगर स्थित जमुना देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज के औचक निरीक्षण में डीआईओस को कई खामियां मिलीं। उन्होंने प्रधानाचार्य वंदना सिंह को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
निरीक्षण रिपोर्ट के अनुसार कक्षा छह से 12 तक संचालित सहायता प्राप्त बालिका विद्यालय में 146 छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन निरीक्षण के समय केवल 86 छात्राएं ही मिलीं। कई कक्षाओं में निर्धारित सयम-सारिणी के अनुसार शिक्षण कार्य नहीं चल रहा था। माध्यमिक शिक्षा परिषद की निर्धारित पुस्तकों के स्थान पर अन्य पुस्तकों से पढ़ाई कराए जाने की बात भी सामने आई। डीआईओएस को विद्यालय में बायोमैट्रिक उपस्थिति व्यवस्था लागू नहीं मिली। परीक्षा कक्ष में गंदगी नजर आई। छात्र संख्या बढ़ाए जाने के लिए हाउस होल्ड सर्वे और उसकी पंजिका भी तैयार नहीं की गई थी। लिपिक पंकज पांडेय के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर दर्ज नहीं थे, जबकि शिक्षकाओं और प्रधानाचार्य ने उनके नियमित रूप से विद्यालय आने की बात कही। बालिका विद्यालय होने के बावजूद बाहरी व्यक्तियों के आने की शिकायत भी की गई।
डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि लिपिक से संबंधित सभी वेतन अभिलेख कार्यालय में प्रस्तुत किए जाएं। सभी कर्मियों की बायोमैट्रिक हाजिरी सुनिश्चित हो और अन्य अनियमितताओं का निराकरण 20 जुलाई तक अनुपालन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। निर्देश दिया कि जुलाई माह का वेतन देयक स्पष्टीकरण और अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत किए बिना कार्यालय में स्वीकार नहीं किया जाएगा।