फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case, Property worth 45 crores of MLA and close ones marked, action will be taken to confiscate

Irfan Solanki Case: विधायक और करीबियों की 45 करोड़ की संपत्ति और चिह्नित, जब्त करने की होगी कार्रवाई

Sat, 28 Jan 2023 11:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Jan 2023 11:35 PM IST
सार

विधायक इरफान के खिलाफ दर्ज गैंगस्टर और छह अन्य मामलों की जेसीपी ने समीक्षा की है। साथ ही, पुलिस कमिश्नर के पास 150 करोड़ की संपत्तियों की सूची पहुंची है। इन संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
Irfan Solanki Case, Property worth 45 crores of MLA and close ones marked, action will be taken to confiscate
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम और केडीए ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके करीबियों की करीब 45 करोड़ संपत्तियों की सूची पुलिस को सौंप दी है। इस तरह लगभग 150 करोड़ की संपत्ति पुलिस चिह्नित कर चुकी है। पुलिस इन्हें जब्त करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

वहीं, शनिवार को जेसीपी ने विधायक और उनके सहयोगियों पर दर्ज छह अन्य मामलों की समीक्षा की। विवेचकों को 10 फरवरी तक सभी मुकदमों में चार्जशीट दाखिल करने के आदेश दिए। इसके बाद अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस सपा विधायक इरफान सोलंकी उनके भाई रिजवान, सपा नेत्री के पिता शौकत अली, हिस्ट्रीशीटर इजराइल आटे वाला, मोहम्मद शरीफ उनके सहयोगियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी में है। पुलिस ने अब तक 105 करोड़ की संपत्ति चिह्नित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जाजमऊ स्थित हमराज कंस्ट्रक्शन की प्रापर्टी भी शामिल थी, लेकिन हाल ही में नगर निगम और केडीए ने भी विधायक और उनके सहयोगियों की संपत्तियों का विवरण सौंप दिया गया है। जिसके चलते अब वह संपत्ति 150 करोड़ से अधिक की हो गई है।

इसमें ज्यादातर संपत्ति लोकल स्तर पर पता चली है। जो विधायक और उनके सहयोगियों द्वारा अपने रिश्तेदार, परिचित और परिवार से सदस्यों के नाम पर ली गई है। इसके अलावा भी कई संपत्तियों की जांच की जा रही है। उन पर भी कार्रवाई होगी।

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि अब तक जो भी संपत्तियां चिह्नित हुई हैं। वह अपराध से अर्जित कर बनाई गई हैं। संपत्तियों का अंतिम आकलन किया जा रहा है। इन सभी संपत्तियों जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed