{"_id":"63fd0e7572589a860505f565","slug":"irfan-solanki-case-preparation-to-impose-gangster-on-three-other-associates-of-irfan-2023-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Irfan Solanki Case: इरफान के तीन अन्य साथियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी, पुलिस ने खंगाला आपराधिक इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Irfan Solanki Case: इरफान के तीन अन्य साथियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी, पुलिस ने खंगाला आपराधिक इतिहास
Tue, 28 Feb 2023 08:25 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:25 AM IST
सार
पुलिस इरफान के तीन अन्य साथियों पूर्व पार्षद मन्नू रहमान, मुर्सलीन उर्फ भोलू और अज्जन उर्फ एजाज का नाम भी गैंग में शामिल करने की तैयारी कर रही है। पुलिस तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा विधायक इरफान सोलंकी के तीन अन्य साथियों का पुलिस ने आपराधिक इतिहास एकत्रित कर लिया है। गैंग में नाम शामिल करने के लिए अब पुलिस कमिश्नर के हस्ताक्षर का इंतजार है। इसके बाद उन अपराधियों की भी संपत्तियों को 14 ए के तहत जब्त किया जाएगा। पुलिस ने सपा विधायक, उनके भाई रिजवान, साथी इसराइल आटे वाला, शौकत पहलवान और मोहम्मद शरीफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में एफआईआर दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान पुलिस इरफान के तीन अन्य साथियों पूर्व पार्षद मन्नू रहमान, मुर्सलीन उर्फ भोलू और अज्जन उर्फ एजाज का नाम भी गैंग में शामिल करने की तैयारी कर रही है। पुलिस तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। जेसीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मूलरूप से फतेहपुर के चौधराना निवासी अज्जन के परिवार में पत्नी, दो बेटे व तीन बेटियां हैं। अज्जन फतेहपुर के कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वर्ष 1994 में अज्जन ने अपराध की दुनिया में कदम रखा था। उसके खिलाफ फतेहपुर में छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
रेलबाजार और कर्नलगंज थाने में दर्ज है एफआईआर
मुर्सलीन उर्फ भोलू कर्नलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कर्नलगंज और रेलबाजार समेत शहर के कई अन्य थाने में धमकी, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा हाल ही में उसके खिलाफ पांच अन्य आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं।

मूलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है मन्नू
पूर्व पार्षद मन्नू रहमान मूलगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पार्षदी के दम पर लोेगों से मारपीट धमकी देकर प्लाट व दुकान कब्जा करता था। इसके बाद उसके महंगे दामों पर बेंच देता है।

अपराधी बख्शें नहीं जाएंगे। जल्द ही तीनों आरोपियों को विधायक के गैंग में शामिल किया जाएगा। अपराध से कमाई गई संपत्तियां जब्त की जाएंगी। - आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट सीपी