फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case: Police could not reach the maker of Aadhaar card

इरफान सोलंकी प्रकरण: आधार कार्ड बनाने वाले तक नहीं पहुंच सकी पुलिस, बड़ी नाकामी

Thu, 29 Dec 2022 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 29 Dec 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
Irfan Solanki Case: Police could not reach the maker of Aadhaar card
इरफान सोलंकी - फोटो : सोशल मीडिया

जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के प्रकरण में पुलिस अब तक फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले शख्स तक नहीं पहुंच सकी है। ये पुलिस की बड़ी नाकामी रही है। हैरानी इस बात की है कि नाम के अलावा पुलिस को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। विधायक से कई बार पुलिस ने पूछताछ की लेकिन इस बारे में तब भी पता नहीं कर सकी।

विज्ञापन


हालांकि अफसर दावा कर रहे हैं कि जल्द उसको पकड़ लिया जाएगा। आगजनी व रंगदारी केस में नामजद आरोपी बनने के बाद इरफान सोलंकी पहचान छिपाकर फरार हुए थे। अशरफ अली के नाम पर उन्होंन हवाई सफर भी किया था। पुलिस ने अशरफ अली नाम का फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किया था। पुलिस ने इस केस में कुल 9 लोगों को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन


जिसमें से आठ आरोपी जेल में है। फरार आरोपी अली नाम का है। पुलिस ने दावा किया था कि ये कर्नलगंज का रहने वाला है। विधायक का परिचित है। इसी ने आधार कार्ड स्कैन कर बनाया था। पुलिस अब तक इस अली तक नहीं पहुंच पाई है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश का कहना है कि तफ्तीश जारी है। साक्ष्य जुटाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अकील ने मांगी सुरक्षा 
इरफान के जेल जाने के बाद अकील ने भी एक केस इरफान पर दर्ज कराया है। आरोप लगाया था कि इरफान व अन्य आरोपियों ने उनसे मारपीट कर रंगदारी मांगी थी। अब उनका कहना है कि विधायक के गुर्गे धमकी दे रहे हैं। वह कभी भी कोई वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए उन्होंने पुलिस अफसरों से मिलकर सुरक्षा की मांग की है। अफसर अपने स्तर से इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा देने पर निर्णय करेंगे।

कई और लग सकता है गैंगस्टर 
पुलिस ने इरफान व रिजवान समेत पांच आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक करीब आधा दर्जन और आरोपियों पर गैंगस्टर लग सकता है। कई बड़े आरोपी अभी जेल जाना भी बाकी है। आगजनी के केस में कई शातिर अपराधी व बिल्डर पुलिस ने चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed