फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case, Ishrat also went to Delhi, Nooris sister had booked two rooms

इरफान सोलंकी प्रकरण: दिल्ली भी गया था इशरत, नूरी की बहन ने बुक किए थे दो कमरे, रूही की भूमिका भी संदिग्ध

Fri, 09 Dec 2022 01:04 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Dec 2022 01:04 PM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले में पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। उनके लिए ग्रेटर नोएडा के होटल में दो कमरे बुक किए गए थे। कमरा नंबर 302 में इरफान व नूरी थे और 301 में इशरत व ड्राइवर अम्मार अली ठहरे थे। 

विज्ञापन
Irfan Solanki Case, Ishrat also went to Delhi, Nooris sister had booked two rooms
इरफान सोलंकी का सरेंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा विधायक प्रकरण में एक बड़ा खुलासा हुआ है। नूरी शौकत का मौसा इशरत भी विधायक को छोड़ने के लिए दिल्ली गया था। ग्रेटर नोएडा के उस होटल में भी एक रात रुका था, जहां विधायक ठहरे थे। वहीं नोएडा में रह रही नूरी शौकत की बहन ने होटल के दोनों कमरे बुक किए थे।

विज्ञापन

इशरत ने पुलिस की पूछताछ में इसका खुलासा किया है। ऐसे में नूरी की बहन पर भी शिकंजा कस सकता है। पुलिस उसकी भूमिका जांचने के साथ ही उसके खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस की जांच में सामने आया कि विधायक इरफान सोलंकी 10 नवंबर की शाम को शहर से नोएडा रवाना हुए थे।
विज्ञापन

उनके साथ नूरी शौकत, ड्राइवर अम्मार इलाही व इशरत भी थे। ग्रेटर नोएडा स्थित होटल में चारों लोग एक रात रुके थे। होटल के कमरा नंबर 302 में विधायक व नूरी रुके थे जबकि कमरा नंबर 301 में इशरत व अम्मार इलाही थे। सुबह चारों लोग दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब विधायक एयरपोर्ट पर प्रवेश कर गए और फ्लाइट में बैठ गए थे। तब ये सभी वापस कानपुर के लिए रवाना हुए थे। इन तथ्यों की पुष्टि इशरत ने पूछताछ में की। साथ ही पुलिस ने इससे संबंधित होटल, एयरपोर्ट आदि के सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। संबंधित गवाहों के बयान भी लिए गए हैं।

बुकिंग रूही ने कराई, आईडी इन सभी की लगाई गई
पुलिस की जांच में सामने आया कि नूरी की बहन रूही ने होटल के दो कमरों की बुकिंग ओयो एप से कराई थी। इसमें रूही का ही मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया गया था। जब चारों लोग होटल पहुंचे थे, तो आईडी होटल प्रशासन को दी थी।

अम्मार, नूरी और इशरत ने अपने सही आईडी प्रूफ दिए थे, जबकि इरफान ने अशरद अली नाम वाला फर्जी आधार कार्ड दिया था। इन सभी दस्तावेजों को पुलिस ने केस में शामिल कर लिया है। इसको आधार बनाकर भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

मददगारों ने उपलब्ध कराए थे मोबाइल व सिम
फरार होने के बाद विधायक ने कई मोबाइल व सिम बदले थे। इरफान के जो लोग मददगार बने रहे। उन्हीं लोगों ने उसको मोबाइल व सिम उपलब्ध कराए थे। एक दो प्री-एक्टिवेटेड सिम का इस्तेमाल किया गया। वहीं कुछ अपनी आईडी पर लिए गए सिम दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed