{"_id":"6402e31455ad939da2083844","slug":"irfan-solanki-case-income-tax-department-asked-for-the-list-of-irfan-properties-2023-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Irfan Solanki Case: आयकर विभाग ने मांगी इरफान की संपत्तियों की सूची, जल्द होगी जब्तीकरण की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Irfan Solanki Case: आयकर विभाग ने मांगी इरफान की संपत्तियों की सूची, जल्द होगी जब्तीकरण की कार्रवाई
Sat, 04 Mar 2023 11:50 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:50 AM IST
सार
जेसीपी ने बताया कि गाजियाबाद में प्लॉट सीज करने के बाद पुलिस टीम ग्रेटर नोएडा स्थित विधायक का फ्लैट सीज करने पहुंचे तो गौरव गुप्ता नामक शख्स ने विधायक का फ्लैट खरीदने का दावा किया। गौरव ने बताया कि 29 सितंबर 2022 विधायक ने बेच दिया था। जिसका उसने दस्तावेज भी दिखाया।
विज्ञापन
इरफान सोलंकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके सहयोगियों की संपत्तियों की खोजबीन में जुटी पुलिस से आयकर विभाग ने संपत्तियों की सूची मांगी है, जिससे कि आयकर विभाग अपने स्तर से कार्रवाई कर सके। पुलिस अब इरफान सोलंकी व गैंगस्टर साथी शौकत अली की 47 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मामले में आयकर विभाग से कई सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया है। जिसमें आरोपियों की कुछ और संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली है। उन्हें भी चिह्नित किया जा रहा है। उनकी भी जब्तीकरण की कार्रवाई जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विधायक से फ्लैट खरीदने का किया दावा
जेसीपी ने बताया कि गाजियाबाद में प्लॉट सीज करने के बाद पुलिस टीम ग्रेटर नोएडा स्थित विधायक का फ्लैट सीज करने पहुंचे तो गौरव गुप्ता नामक शख्स ने विधायक का फ्लैट खरीदने का दावा किया। गौरव ने बताया कि 29 सितंबर 2022 विधायक ने बेच दिया था। जिसका उसने दस्तावेज भी दिखाया। जबकि निबंधक कार्यालय द्वारा दी गई सूचना और रजिस्ट्री प्रपत्र में इरफान सोलंकी का ही नाम था। गौरव गुप्ता द्वारा उठाए गए खरीदे जाने के दावे करने पर पुलिस की टीम ने उन्हें दस्तावेजों के साथ पुलिस कमिश्नर के समक्ष पेश होने के लिए कहा।
विज्ञापन
अज्जन और मन्नू रहमान की संपत्तियां खंगालने में जुटी पुलिस
पुलिस ने इरफान के साथ अज्जन, मन्नू रहमान और भोलू की भी संपत्तियां खंगालनी शुरू कर दी हैं। प्राथमिक छानबीन में पता चला कि अज्जन की फतेहपुर और कानपुर में करोड़ों की संपत्तियां हैं। वहीं मन्नू और भोलू के भी कानपुर में कई संपत्तियां होने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम प्रकाश में आए संपत्तियाें के सत्यापन में जुटी है।
पुलिस ने इरफान के साथ अज्जन, मन्नू रहमान और भोलू की भी संपत्तियां खंगालनी शुरू कर दी हैं। प्राथमिक छानबीन में पता चला कि अज्जन की फतेहपुर और कानपुर में करोड़ों की संपत्तियां हैं। वहीं मन्नू और भोलू के भी कानपुर में कई संपत्तियां होने की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम प्रकाश में आए संपत्तियाें के सत्यापन में जुटी है।