फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case, Former MLA came to meet Irfan Solanki, MLA does not know Dr. Rizwan

Irfan Solanki Case: इरफान से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक, वकील का दावा- डॉ. रिजवान को नहीं जानते हैं विधायक

Fri, 16 Dec 2022 09:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Dec 2022 09:16 AM IST
सार

अखिलेश यादव 20 दिसंबर को कानपुर आ रहे हैं, जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। दरअसल, अखिलेश विधायक सोलंकी से जेल में मिलेंगे। उनके आने से सपा का माहौल सुधरने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
Irfan Solanki Case, Former MLA came to meet Irfan Solanki, MLA does not know Dr. Rizwan
सपा विधायक इरफान सोलंकी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से गुरुवार को उनके वकील नरेश चंद्र त्रिपाठी व पूर्व विधायक सतीश निगम मिलने पहुंचे। जेल से आने के बाद दोनों ने दावा किया कि इरफान ने बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान को पहचानने इनकार किया है।

विज्ञापन

साथ ही दावा किया कि उन्होंने ऐसा कोई पत्र अपने लेटरहेड से जारी नहीं किया है। नरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विधायक को लेटरहेड विधानसभा से जारी किए जाते हैं और उसमें नंबर भी पड़े होते हैं जबकि डॉ. रिजवान ने जिस लेटरहेड का इस्तेमाल किया वह बिना नंबर का है। उसमें बने हस्ताक्षर भी अलग-अलग हैं।
विज्ञापन

सपा मुखिया से होने वाली मुलाकात पर पुलिस अलर्ट
20 दिसंबर को सपा प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सपा विधायक इरफान सोलंकी के जेल आकर मिलने की जानकारी पर पुलिस अलर्ट हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर सपा विधायक को दूसरी जेल में शिफ्ट भी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, विधायक हाजी इरफान सोलंकी से जेल में मिलने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव 20 दिसंबर को शहर आएंगे। विधायक सोलंकी के प्रकरण में अभी तक अखिलेश यादव ने चुप्पी साध रखी थी। इस संबंध में उन्होंने एक भी बयान जारी नहीं किया। इससे सपाइयों को अंदरखाने मलाल रहा है।

कार्यकर्ता इस पर चर्चा भी करते रहे हैं। पार्टी के कुछ वरिष्ठजनों में इसको लेकर रोष भी रहा है कि विधायक के खिलाफ लगातार पुलिसिया कार्रवाई के बाद भी पार्टी मुखिया ने कुछ नहीं बोला। इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरता है। हालांकि प्रकरण के संबंध में रिपोर्ट देने के लिए विधायकों की टीम को सपा मुखिया ने यहां भेजा था।

डैमेज कंट्रोल करने के लिए अखिलेश यादव सीधे जिला जेल आकर विधायक इरफान सोलंकी की खैरियत लेंगे। उनके साथ और भी वरिष्ठ नेता रहेंगे। इसके साथ ही वह महानगर इकाई के निवर्तमान उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर के यहां भी जाएंगे।

पिंटू ठाकुर ने ईवीएम के विरोध में विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से जल गए थे। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम की ओर से 20 दिसंबर का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अखिलेश यादव के आने से सपा का माहौल सुधरने की बात कही जा रही है।

निवर्तमान महानगर अध्यक्ष डॉ. इमरान का कहना है कि सपा मुखिया के आने से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। बता दें भाजपा के सांसद सत्यदेव पचौरी ने इस प्रकरण में बयान जारी किया था और पत्र शासन को भी भेजा था। इस पर सपा के ही कई नेताओं ने भाजपा सांसद की तारीफ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed