फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Irfan Solanki Case, Decision in arson case may come this month, meeting held under the direction of JCP

Irfan Solanki Case: आगजनी मामले में इसी माह आ सकता है फैसला, जेसीपी के निर्देशन में हुई बैठक...बनाई गई रणनीति

Fri, 04 Aug 2023 08:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 04 Aug 2023 08:43 AM IST
सार

Kanpur News: आगजनी और गैंगस्टर मामले के अलावा अन्य मुकदमों में एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में सुनवाई होनी है, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सकी। मुकदमों के जल्द निस्तारण के लिए हाईकोर्ट से आदेश लाने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
Irfan Solanki Case, Decision in arson case may come this month, meeting held under the direction of JCP
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ आगजनी मामले में अगस्त में ही कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। इसके लिए अभियोजन ने पूरी तैयारी कर रखी है। 18वां गवाह कोर्ट में पेश किया जा चुका है। जल्द ही अभियोजन की गवाही पूरी होने के बाद बचाव पक्ष के गवाह पेश होंगे। इसके बाद अंतिम बहस और फिर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन

ये बातें आगजनी मामले में एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में सरकार का पक्ष रखने वाले अभियोजन अधिकारी ने इरफान से संबंधित मुकदमों की समीक्षा बैठक के दौरान ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के सामने रखीं। जेसीपी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में अभियोजन अधिकारियों की एक टीम भी पहुंची।
विज्ञापन

आगजनी और गैंगस्टर मामले के अलावा अन्य मुकदमों में एमपीएमएलए लोअर कोर्ट में सुनवाई होनी है, लेकिन अब तक शुरू नहीं हो सकी। मुकदमों के जल्द निस्तारण के लिए हाईकोर्ट से आदेश लाने पर भी चर्चा हुई। बताया गया कि फर्जी आधार कार्ड और बांग्लादेशी नागरिक मामले में पुलिस के पास अभिलेखीय साक्ष्य भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और अभियोजन की एक विशेष टीम काम करेगी
यह कोर्ट में अभियोजन को पक्ष रखने में कारगर साबित होंगे। इरफान के सभी मुकदमों का जल्द निस्तारण कराने के लिए हरसंभव प्रयास के निर्देश दिए गए। इसके लिए पुलिस और अभियोजन की एक विशेष टीम काम करेगी। बता दें कि गैंगस्टर के मुकदमे में गुरुवार को एमपीएमएलए सेशन कोर्ट में आरोप तय नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed