फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IPS Anirudh Singh achieved 146th rank in UPSC examination through Hindi medium

हिंदी के सिंह: आईपीएस अनिरुद्ध सिंह ने हिंदी माध्यम से यूपीएससी परीक्षा में हासिल की थी 146वीं रैंक

Sat, 08 Aug 2020 10:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 08 Aug 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
IPS Anirudh Singh achieved 146th rank in UPSC examination through Hindi medium
आईपीएस अनिरुद्ध सिंह - फोटो : amar ujala
हिंदी माध्यम के हैं तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि ज्ञान की कमी है। ज्ञान के मामले में तो किसी को भी टक्कर दे सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में भाषा कभी बाधक नहीं बन सकती। यह कहना है वर्ष-2018 बैच के आईपीएस अनिरुद्ध सिंह का। उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में हिंदी माध्यम अपनाकर 146वीं रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन


कहते हैं कि अपने भावों को प्रस्तुत करना हिंदी में काफी सहज लगा। बचपन से लेकर आज तक हर कदम पर मेरा मान बढ़ाया। बचपन से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तक हिंदी भाषा का साथ लेकर आगे बढ़ा। अपनी भाषा को लेकर कभी हीन भावना ने नहीं घेरा। बचपन से गुरुओं ने सिखाया था कि भाषा ज्ञान की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन


 

जिस भाषा में खुद को अच्छे से व्यक्त कर सको उसी के साथ आगे बढ़ना। यही कारण रहा कि हिंदी का साथ नहीं छोड़ा। रेल बाजार निवासी अनिरुद्ध मूल रूप से बिहार के जहानाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई बीएनएसडी शिक्षा निकेतन से की। एचबीटीयू से बीटेक करने के बाद वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में 5 वर्षों तक तैनात रहे।

2015 में आईपीएस आरती सिंह से विवाह के बाद उन्होंने फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी और चौथे प्रयास में 146 रैंक मिली। अब मुरादाबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं। अनिरुद्ध कहते हैं कि शुरू से ही हिंदी से लगाव रहा है। हिंदी मातृभाषा है तो विचारों को व्यक्त करने में काफी आसानी होती है। इस वजह से ठाना कि प्रतियोगी परीक्षाओं में भी हिंदी माध्यम ही अपना कर परीक्षा दूंगा।

यह कहना गलत नहीं है कि हिंदी भाषा के छात्रों को किन्हीं कारणों से प्रतियोगी परीक्षा में वह स्थान नहीं मिल पाता जिसके वह हकदार हैं। यूपीएससी में भी बदलाव की आवश्यकता है। हिंदी भाषी छात्रों को लेकर एक मानसिकता है जो बदली जानी चाहिए। मैंने कभी भी हिंदी का साथ नहीं छोड़ा, मुझे पूर्ण विश्वास था कि एक ना एक दिन इसी भाषा की वजह से मैं अपने मनचाहे मुकाम तक जरूर पहुंचूंगा। अगर थोड़ा बदलाव हो तो यूपीएससी की परीक्षा में हिंदी माध्यम के परीक्षार्थियों को भी अधिक मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed