फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Investigations from the coordinators of PSRI in Kidney scandal

किडनी कांड: पीएसआरआई के कोऑर्डिनेटरों से हो सकती पूछताछ, जांच के दायरे में ये लोग भी

Sat, 15 Jun 2019 11:42 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Investigations from the coordinators of PSRI in Kidney scandal
किडनी कांड

किडनी कांड में आरोपी दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल (पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट) के कोऑर्डिनेटर मिथुन और सुनीता प्रभाकरन से एसआईटी आज पूछताछ कर सकती है। दोनों के वकीलों ने एसआईटी से फोन पर संपर्क किया है। वकीलों ने शनिवार दोपहर तक कानपुर पहुंचने की बात कही है।

विज्ञापन


किडनी कांड में पीएसआरआई के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला को गिरफ्तार करने के बाद दोनों कोऑर्डिनेटरों सुनीता व मिथुन सहित फोर्टिस की कोऑर्डिनटर सोनिका डबास को नोटिस भेजा गया था। सुनीता डबास ने नोटिस के मद्देनजर बयान दर्ज करवाने कानपुर पहुंची थी। जिसके बाद सुबूतों के आधार पर उनकी गिरफ्तारी हुई थी। सुनीता व मिथुन ने बयान नहीं दर्ज करवाए थे।

विज्ञापन

मंगलवार को एसआईटी ने दोनों को नोटिस भेजा था। एसआईटी प्रमुख एसपी क्राइम राजेश यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों के वकीलों ने शुक्रवार को फोन से संपर्क किया है। उन्होंने कहा है कि सुनीता व मिथुन शनिवार को एसआईटी के सामने पेश होकर बयान दर्ज करवाएंगे।

वरना रद करवाएंगे स्टे
दरअसल, सुनीता व मिथुन ने हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा है। इसलिए एसआईटी ने दोनों की गिरफ्तारी नहीं की। एसपी राजेश यादव का कहना है कि अगर अब भी आरोपी सुनीता व मिथुन ने बयान दर्ज नहीं करवाए तो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चार्जशीट लगा दी जाएगी, जिससे दोनों का स्टे रद हो जाएगा। तब एसआईटी उन्हें गिरफ्तार करेगी।

एक बड़े हॉस्पिटल के सीईओ को हिरासत में लिया
मामले में दिल्ली के एक बड़े हॉस्पिटल के सीईओ का भी नाम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक कानपुर पुलिस सीईओ को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। यदि उसके खिलाफ पर्याप्त सुबूत मिलते हैं तो एसआईटी उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है।

फोर्टिस और पीएसआरआई की पूरी कमेटी जांच के दायरे में 
एसपी राजेश यादव ने बताया कि किडनी व लिवर प्रत्यारोपण की फाइलों को कमेटी ने पास किया है। ऐसे में फोर्टिस और पीएसआरआई हॉस्पिटल की कमेटी में जितने लोग भी हैं, वे सभी जांच के दायरे में हैं। हर एक सदस्य को नोटिस भेजकर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। वहीं जिनकी संलिप्तता के साक्ष्य मिलेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed