फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Investigation conducted into excavation at historical mound; revenue team carried out measurements.

Kanpur News: लायर्स एसोसिएशन चुनाव के लिए 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Sat, 12 Sep 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 12 Sep 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Investigation conducted into excavation at historical mound; revenue team carried out measurements.
शिवली। लायर्स एसोसिएशन मैथा के होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष व महामंत्री सहित अन्य पदों के लिए 17 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन के बाद तहसील परिसर में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन मांगने में लग गए हैं।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सेंगर ने बताया कि अशोक त्रिवेदी, गोविंद सेंगर, प्रदीप गुप्ता और अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई है। नामांकन में अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी उमेंद्र शुक्ला सोना, देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, उमाकांत त्रिपाठी, राजेश कुमार राजपूत और भूपेंद्र यादव ने पर्चा दाखिल किया है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार गौतम व शिववीर सिंह चौहान और महामंत्री पद के लिए रामप्रताप सिंह चौहान व अनुज पाल ने नामांकन कराया।
विज्ञापन

वहीं, सह मंत्री पद के लिए आकांक्षा द्विवेदी व वसीम, कोषाध्यक्ष पद के लिए अनुराग स्वर्णकार व तेजबहादुर, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए बलीशंकर दुबे व चंदन कुमार और ऑडिटर पद के लिए अजय कुमार व महेंद्र सिंह ने नामांकन पर्चा जमा किया है। बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 14 सितंबर को नाम वापसी व अंतिम प्रत्याशी सूची का प्रकाशन होगा। जबकि 22 सितंबर को मतदान के बाद उसी दिन मतगणना होने के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed