फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Investigation affected due to electric shock in machines, patients returned

Kanpur News: मशीनों में करंट उतरने से जांच प्रभावित, वापस लौटे मरीज

Wed, 05 Mar 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Investigation affected due to electric shock in machines, patients returned
डेरापुर। सीएचसी के पैथोलॉजी रूम (लैब) में संचालित मशीनों में मंगलवार को बिजली का करंट उतरने से जांच ठप रही। जिसके चलते दूर-दराज से आने वाले मरीजों को बगैर जांच के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

डेरापुर सीएचसी के ओपीडी में दोपहर तक करीब 70 मरीज पहुंचे थे। चिकित्सकों ने रोगियों का परीक्षण कर उन्हें खून, एक्सरे की जांच लिखी। लैब टेक्नीशियन अमित गौतम, सहायक अंजना ने जैसे ही जांच के लिए कंप्यूटर, सीबीसी व अन्य मशीनों को चालू किया तो उनमें करंट आने का एहसास हुआ। अमित ने मशीनों में करंट उतरने की जानकारी सीएसचसी अधीक्षक को दी। मरीजों को मशीनों में करंट उतरने की जानकारी हुई तो कुछ मरीज लैब तक नहीं गए।
विज्ञापन

वहीं, कुछ मरीज जांच के लिए इंतजार करते रहे। करंट आने की वजह से मशीनें नहीं चलीं। इससे करीब 20 मरीज बिना जांच के ही वापस चले गए। सीएचसी अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि शार्ट-सर्किट के चलते मशीनों में करंट उतरने से लैब बंद करा दी गई है। इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया था, जिसने कंप्यूटर व अन्य मशीनों में करंट आने की बात कही है। फाल्ट ठीक न हो पाने के चलते अब बुधवार को औरैया या कानपुर से इलेक्ट्रीशियन बुलवाकर फाल्ट ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed