{"_id":"5cfe1764bdec22072a5550b2","slug":"investigating-against-one-police-officer-in-kidney-racket","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किडनी कांड: एसआईटी में शामिल एक दरोगा के खिलाफ जांच शुरू, आरोपी जुनैद ने रुपये लेने का लगाया था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किडनी कांड: एसआईटी में शामिल एक दरोगा के खिलाफ जांच शुरू, आरोपी जुनैद ने रुपये लेने का लगाया था आरोप
Mon, 10 Jun 2019 02:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किडनी कांड की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी में शामिल एक दरोगा की जांच शुरू हो गई है। दरोगा पर आरोपी हेड कांस्टेबल के लड़के जुनैद ने रुपये लेने का आरोप लगाया था। इसके अलावा भी कई पुलिसकर्मी रडार हैं। आशंका है कि जांच के दौरान इन सभी ने गड़बड़ियां की हैं।
इन सभी की गुपचुप जांच चल रही है। बर्रा पुलिस ने 17 फरवरी को किडनी कांड का खुलासा किया था। बर्रा थाने के इंस्पेक्टर गंगा सिंह मामले के विवेचक थे। कुछ ही दिन बाद उन पर सूचनाएं लीक करने का आरोप लगा था। इसके बाद जांच बर्रा थानेदार अतुल श्रीवास्तव को सौंप गई थी।

किडनी कांड
साथ ही एसएसपी ने एसपी साउथ रवीना त्यागी की निगरानी में एसआईटी गठित की। इस एसआईटी में शामिल एक दरोगा पर जुनैद ने आरोप लगाया था कि उसने मामले में पैसों का लेनदेन किया है। शुरुआत में ये बात दबा ली गई थी। अब एसएसपी अनंत देव ने मामले की जांच शुरू करवा दी है।
एसएसपी ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि जांच कौन कर रहा है। सूत्रों की माने तो मामले में और भी कई पुलिसकर्मियों ने पैसों का लेनदेन किया है। जांच के दायरे में ये सभी शामिल हैं। एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।