{"_id":"644eb4e6f9e55f6ce00657c8","slug":"invest-carefully-cyber-thugs-have-spread-the-net-police-issued-advisory-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud: संभलकर करें निवेश, साइबर ठगों ने फैला रखा है जाल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आपके लिए जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Fraud: संभलकर करें निवेश, साइबर ठगों ने फैला रखा है जाल, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, आपके लिए जरूरी खबर
Mon, 01 May 2023 10:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 May 2023 10:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादा मुनाफे के चक्कर में कानपुर के निवेशक ठगों के झांसे में फंस रहे हैं। पिछले छह महीने में दो दर्जन से ज्यादा ऐसे मामले आए हैं जिनमें लोगों ने जल्द पैसा दो से तीन गुना होने के लालच में बिना जांच पड़ताल के लगा दिया और वह डूब गया। शेयर ब्रोकिंग और क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंड के नाम पर फर्जी वेबसाइटें खोलकर निवेशकों को फंसाया जा रहा है। नामी और पुरानी वेबसाइट से ही शेयर ब्रोकिंग करें।
विशेषज्ञ बोले, तत्काल जानकारी से बच सकती है ठगी
साइबर क्राइम थाने के प्रभारी हरमीत सिंह कहते हैं कि साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत 1930 नंबर पर या थाने और साइबर सेल थाना (7839876675) में कर सकते हैं। जितनी जल्दी शिकायत की जाती है उतनी जल्दी ही जिम्मेदार एजेंसियां सक्रिय होकर लेनदेन को रोक सकती हैं।
केस एक:
नौबस्ता के यशोदानगर निवासी राजेश कुमार को कॉल पर शेयर मार्केट में निवेश के लिए टिप्स के संबंध में फोन आया। रुचि दिखाने पर एक मेसेज आया कि लिंक पर क्लिक करें और डिटेल भरकर निवेश कर सकते हैं। बदले में उन्हें गारंटी के साथ तीन गुने रिटर्न की बात कही गई। डिटेल भरने के बाद निवेश तो तीनगुना नहीं हुआ लेकिन लगाया गया पैसा डूब गया।
विज्ञापन
केस दो:
कल्याणपुर निवासी एसके सिंह ने कृप्टो करेंसी में निवेश के लिए ऑनलाइन सर्च का सहारा लिया। शुरू में तीन बार निवेश का रिटर्न आया तो हिम्मत बढ़ गई। निवेश की मात्रा बढ़ाते बढ़ाते पांच लाख तक पहुंच गया। अचानक जिस वेबसाइट के जरिये निवेश कर रहे थे वह बंद हो गई। अब साइबर क्राइम पुलिस की मदद से पैसा वापस पाने की उम्मीद में डटे हैं।