{"_id":"638f14378d07bc3c042a3a7d","slug":"interstate-vehicle-thieves-gang-busted-in-chitrakoot-14-stolen-motorcycles-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 14 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, 14 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 06 Dec 2022 03:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 06 Dec 2022 03:38 PM IST
सार
जिले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 14 बाइकें बरामद की गई हैं। यह सभी बाइकें शहर के अलग-अलग इलाकों से चुराई गई थीं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के चार सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से चोरी की 14 बाइकें बरामद की गई हैं। साथ ही, दो तमंचे, 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सरधुवा प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लमियारी गांव के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त अंकित सिंह पुत्र दिनेश सिंह, दिलीप सिंह पुत्र जगजीत सिंह, सुनील सिंह पुत्र श्यामलाल निवासीगण जनपद बांदा और मोहित सिंह पुत्र देवनारायण सिंह निवासी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया है। गिरोह द्वारा चित्रकूट, बांदा, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रयागराज से मोटरसाइकिलें चोरी की गई हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के मालिकों की जानकारी कर इनके संबंद्ध में अभियोग पंजीकृत होने की भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन