फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Interstate Bank Robber arrested by hardoi police

इनामी अंतर्राज्यीय बैंक लुटेरा गिरफ्तार, यूपी एमपी के कौशांबी, इटावा, लखनऊ में दर्ज हैं मुकदमे  

Mon, 30 Dec 2019 11:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Dec 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Interstate Bank Robber arrested by hardoi police
यूपी पुलिस फाइल फोटो
हरदोई में स्वॉट टीम व देहात कोतवाली पुलिस को रविवार देर रात को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अंतर्राज्यीय शातिर बैंक लुटेरे को पकड़ा है। उस पर यूपी व एमपी के कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


कौशांबी पुलिस ने हाल ही में 20 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। घटना का खुलासा कर एसपी अमित कुमार ने बताया कि उसके पास से एक तमंचा व कुछ कारतूस मिले हैं। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक पाठक उर्फ सुनील निवासी ग्राम कचोरा घाट थाना चित्राहाट जनपद आगरा बताया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि आरोपी शातिर अंतर्राज्यीय बैंक लुटेरा है। वह गिरोह बनाकर बैंक लूट व अन्य वारदातों को अंजाम देता है। उस पर मध्यप्रदेश के अशोकनगर, कटनी, विलासपुर, रीवा व उत्तरप्रदेश के कौशांबी, इटावा, लखनऊ में बैंक लूट व डकैती मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी पर हाल में कौशांबी पुलिस ने 20 हजार का इनाम भी घोषित किया था।  एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed