फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   International Wellness Con at Chhatrapati Shahuji Maharaj University from tomorrow

Kanpur News: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय वेलनेस कॉन कल से

Thu, 29 Oct 2026 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
International Wellness Con at Chhatrapati Shahuji Maharaj University from tomorrow
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में सामाजिक संस्था ‘प्रयत्न’ के सहयोग से 30 अक्तूबर से तृतीय अंतरराष्ट्रीय वेलनेस कॉन-2026 का आयोजन किया जाएगा। भारत समेत आठ देशों के विशेषज्ञ सम्मेलन में स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखेंगे। 11 पद्म पुरस्कार प्राप्त हस्तियां भी इसमें शामिल होंगी। यह जानकारी सीएसजेएमयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी।
विज्ञापन


प्रो. पाठक ने बताया कि सम्मेलन में स्वास्थ्य को शारीरिक, भावनात्मक, सामाजिक, बौद्धिक, व्यावसायिक, वित्तीय, पर्यावरणीय और आध्यात्मिक आयामों को समझने पर चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण विकसित करने के साथ शोध, ज्ञान और समाज के बीच संवाद को मजबूत करना है। सम्मेलन के संयोजक डॉ. प्रवीण कटियार ने कहा कि सम्मेलन में 61 वैज्ञानिक सत्र होंगे जिनमें 64 वक्ता अपने विचार रखेंगे। करीब 400 शोध सारांश प्राप्त हुए हैं। आयोजन अध्यक्ष प्रो. संदीप सिंह ने कहा कि सम्मेलन में वैज्ञानिक विमर्श के साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां भी होंगी।
विज्ञापन


30 अक्तूबर को ‘वेलनेस उत्सव’ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। 31 अक्तूबर को स्वास्थ्य, वेलनेस और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को ‘वेलनेस लॉरिएट्स’ सम्मान दिया जाएगा। ‘वेलनेस लाइव’ के तहत विशेष लाइव प्रस्तुति भी होगी। वार्ता में मुख्य रूप से प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पांड्यया, रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा, सीडीसी डॉ. आरके द्विवेदी, डॉ. वंदना पाठक, प्रो. संदीप सिंह, प्रो. प्रवीण कटियार, प्रो. मुनीश रस्तोगी, प्रो. दिग्विजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed