{"_id":"64d3078268345ab9c20a2bec","slug":"intelligence-and-ats-also-activated-after-the-blast-in-kanpur-questioning-with-income-tax-officer-2023-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स अफसर के मकान में ब्लास्ट: छह माह से बंद था बारूद वाला किचन, किरायेदार के कर्मचारी के अंडर में था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकम टैक्स अफसर के मकान में ब्लास्ट: छह माह से बंद था बारूद वाला किचन, किरायेदार के कर्मचारी के अंडर में था
Wed, 09 Aug 2023 09:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Aug 2023 09:31 AM IST
सार
कानपुर के कल्याणपुर खुर्द में धमाके के बाद इंटेलीजेंस और एटीएस की टीम भी सक्रिय है। इनकम टैक्स अफसर से दो घंटे तक पूछताछ हुई। मकान मालिक ने बताया कि मसाले का काम करने वाले किरायेदार ने छह माह पहले उसे काम से निकाला था। दवाओं का अवैध काम करने वाले एक और किरायेदार के बारे में जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Kanpur Blast
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कल्याणपुर खुर्द में इनकम टैक्स अफसर के घर में विस्फोटक पदार्थ फटने से हुए तेज धमाके के बाद किसी आतंकी घटना की साजिश की आशंका के चलते इंटेलीजेंस और एटीएस भी सक्रिय हो चुकी है। मंगलवार को छह सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इनकम टैक्स अफसर से थाने में करीब दो घंटे पूछताछ की।
मकान मालिक ने बताया कि जिस किचन में रखी बारूद की बोरी में विस्फोट हुआ, वह छह महीने से बंद था। किचन वर्तमान में रह रहे किरायेदार के कर्मचारी के अंडर में था। उन्होंने एक और किरायेदार के बारे में जानकारी दी और उनके संबंध में दस्तावेज भी सौंपे।
लखनऊ में इनकम टैक्स में तैनात प्रेम सिंह का कल्याणपुर खुर्द में मकान है। इस मकान को उन्होंने किराये पर उठा रखा है, जबकि वह परिवार के साथ बिठूर सिंहपुर में रहते हैं। राजमिस्त्री नारायणबाबू ने उनके मकान में एक कमरा किराये पर लिया था। सोमवार को नारायणबाबू की पत्नी मानसी कमरे की चाभी लेकर सफाई करने पहुंची थी।
विज्ञापन
किचन में सफाई करते समय एक बोरी को उठाने के दौरान हुए धमाके में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। फील्ड यूनिट और पुलिस की जांच में धमाके की वजह अधिक तीव्रता का बारूद होना बताया गया था। उसकी तीव्रता को और बढ़ाने के लिए बारूद में छर्रियां भी डाली गई थीं।

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे इंटेलीजेंस और एटीएस ने मकान मालिक प्रेम सिंह व उनके बेटे लकी से पूछताछ की। घर में तेज तीव्रता के विस्फोटक कहां से आने के सवाल पर प्रेम सिंह ने टीम को बताया कि घर को उन्होंने किराये पर ही उठा रखा है। पांच सालों से वह कभी-कभार ही घर पर गए होंगे। वर्तमान में दो किरायेदारों के रहने की जानकारी दी।
पुराने किसी विवाद के विषय में पूछने पर प्रेम सिंह ने बताया कि बीते साल उनके यहां दवाओं की सप्लाई करने वाले दो युवक रहने आए थे। वे अवैध रूप से दवाओं का काम कर रहे थे। इसकी जानकारी उन्हें तब हुई, जब घर पर डिप्टी सीएमओ ने जांच की थी। इस पर सितंबर 2022 को दोनों युवकों से घर खाली करवा लिया था।
इसी तरह खाद्य मसाले की पैकिंग का काम करने वाले मनीष त्रिवेदी के विषय में बताया, जो वर्तमान में भी इसी घर में रह रहे हैं। बताया उनके यहां चौबेपुर का रहने वाला धीरेंद्र शुक्ला नाम का शख्स काम करता था। उसने बाजार में कुछ गड़बड़ की थी तो उसे मनीष ने निकाल दिया था, उस वक्त वह काफी नाराज होकर निकला था। तब किचन उसी के हिस्से में था।
उसके जाने के बाद से किचन बंद था। इस पर अधिकारियों ने कहा कि यदि किरायेदार मकान छोड़कर जा रहे हैं तो उसे चेक करने की आपकी ही जिम्मेदारी बनती है। इसके बाद प्रेम सिंह ने दोनों पूर्व किरायेदारों की आईडी और उनसे जुड़े अन्य दस्तावेज सौंपे। इसके बाद टीम ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।
अज्ञात के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
इस प्रकरण में एसआई हरेंद्र सिंह ने वादी बनकर अज्ञात के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की है। उन्होंने बताया कि मानसी ने छह हजार रुपये में एक हिस्सा किराये पर लिया था। जब वह मौके पर पहुंचे तो बारूद की तेज गंध आ रही थी। बोरा वहां किसने रखा था, यह जांच के बाद साफ हो सकेगा।