फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Insurance surveyor stuck in traffic jam, reports filed against 20 people including hospital operator

Kanpur News: जाम में फंसा बीमा सर्वेयर तो हॉस्पिटल संचालक समेत 20 पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 26 May 2026 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Insurance surveyor stuck in traffic jam, reports filed against 20 people including hospital operator
कानपुर। बर्रा क्षेत्र में जाम में फंसने से तबीयत बिगड़ने का आरोप लगाते हुए एक बीमा कंपनी के सर्वेयर ने अस्पताल संचालक समेत 20 दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बर्रा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बर्रा विश्वबैंक निवासी निर्मल त्रिपाठी निजी बीमा कंपनी में सर्वेयर हैं। उनकी ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 22 मई की शाम करीब 6:45 बजे वह पनकी से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि भोलेश्वर मंदिर अंडरपास से नगर निगम की साइड लेन की ओर मुड़ते ही मां अहिल्याबाई अस्पताल के सामने सड़क पर अवैध कब्जा, अतिक्रमण और निर्माण सामग्री रखी थी। इससे पूरी लेन बाधित मिली। वहां लंबा जाम लगा था और उनकी कार भी उसमें फंस गई। आरोप है कि अस्पताल के अलावा आसपास के कई अन्य दुकानदारों और प्रतिष्ठानों ने भी सड़क और नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन

सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग की वजह से रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। उनका कहना है कि उस दिन जाम इतना ज्यादा था कि काफी देर तक वाहन रेंगते रहे और इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जाम में फंसने के दौरान घबराहट और बेचैनी महसूस होने लगी। ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस को फोन कर सूचना दी। किसी तरह घर पहुंचने के बाद परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद हृदय रोग विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि प्रशासन की अनदेखी के कारण इलाके में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है जिससे आए दिन जाम लगने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed