फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Insurance company accountant hanged himself after writing suicide note in kanpur

सुसाइड नोट लिखा: काम के बोझ से ऊब चुका हूं...इसलिए जान दे रहा हूं, और फिर अकाउंटेंट ने लगा ली फांसी

Fri, 11 Feb 2022 11:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Feb 2022 11:48 AM IST
सार

कानपुर में सुसाइड नोट लिखने के बाद इंश्योरेंस कंपनी के अकाउंटेंट ने फांसी लगा ली। कमरे से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो उनका शव फंदा से लटका देख हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Insurance company accountant hanged himself after writing suicide note in kanpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं काम के बोझ से ऊब चुका हूं...इसलिए जान दे रहा हूं...। मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूं...। मेरे बाद मेरे परिवार का ख्याल रखा जाए...। कुछ ऐसे ही शब्दों को सुसाइड नोट पर लिख कर इंश्योरेंस कंपनी के अकाउंटेंट ने गुरुवार को फांसी लगा ली। 
विज्ञापन


कमरे से बाहर न आने पर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो उनका शव फंदा से लटका देख हड़कंप मच गया। रेल बाजार थाना क्षेत्र के शांति नगर में किराये के मकान में रहने वाले ललित सोनकर (45) सर्वोदय नगर स्थित न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में अकाउंटेंट थे। 
विज्ञापन


वह पत्नी खुशबू व बेटी अंबी के साथ यहां रहते थे। मां उमादेवी व छोटा भाई अमित खपरा मोहाल स्थित पैतृक आवास में रहते हैं। चचेरे भाई ऋषि ने बताया कि दो दिन पूर्व भाभी खुशबू अपनी बेटी संग लखनऊ में आयोजित एक मांगलिक  कार्यक्रम में चली गई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की शाम ललित खपरा मोहाल स्थित मां के घर गए। वहीं खाना खाने के बाद सो गए थे। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे शांति नगर स्थित अपने घर आ गए। इसके बाद दरवाजा बंद कर पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मोहल्ले में रहने वाले पिंटू व ऋषभ उन्हें उठाने कमरे पर पहुंचे तो शव फंदे से लटका देख पुलिस को सूचना दी। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। 

कपड़ों की तलाशी में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। मृतक के जीजा प्रमेंद्र सोनकर ने बताया कि ललित का दो माह पूर्व ही प्रमोशन हुआ था। आरोप है कि अधिकारी उनसे 12 घंटे तक काम लेते थे। इससे वह मानसिक तनाव में थे। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि  काम के दबाव में अकाउंटेंट ने फांसी लगाई है। उन्होंने सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिखा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed