{"_id":"610849388ebc3e844928f697","slug":"insurance-agent-dies-in-car-collision-akbarpur-news-knp6439617107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बीमा एजेंट की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बीमा एजेंट की मौत
विज्ञापन
सिकंदरा। थाना क्षेत्र में मुगलरोड पर बुधौली गांव के सामने सोमवार दोपहर तेज रफ्तार एसयूवी बाइक में टक्कर मारते हुए खड्ड में पलट गई। इससे बाइक सवार डेरापुर के खालागांव के बीमा एजेंट की मौत हो गई। वहीं सड़क पर सवारी वाहन के इंतजार में खड़ी बुधौली गांव की एक महिला घायल हो गई। कार सवारों को मामूली चोटें आई। हादसे के बाद वह मौके से निकल गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खालागांव डेरापुर के अनिल कुमार (48) एक बीमा कंपनी में एजेंट थे। वह सोमवार दोपहर बुधौली गांव में रहने वाली बहन मीना से मिलकर घर जा रहे थे। बहन के यहां से निकल गांव के बाहर जैसे ही वह मुगलरोड पर पहुंचे तभी सिकंदरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार एसयूवी बाइक में टक्कर मारते हुए पानी भरे खड्ड में पलट गई। कार के नीचे बाइक सवार भी खड्ड में दब गया।
वहीं सवारी वाहन के इंतजार में खड़ी बुधौली की राजेश्वरी (45) घायल हो गई। सूचना पर एसडीएम रमेश चंद्र यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे। कार के नीचे दबे अनिल को बाहर निकाला गया। महिला समेत दोनों को सीएचसी भेजा गया। वहां डाक्टर सलिल सचान ने अनिल को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अनिल की मौत पर पत्नी अनुपम देवी, बेटा ऐशिंक कटियार (18)व बेटी आशी कटियार (20) बिलखती रहीं। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। कार को पानी भरे गड्ढे से निकाल कर पुलिस ने कब्जे में लिया है।
कार सवार लोगों को मामूली चोटें आई। वह मौके से निकल गए। एसडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि दुर्घटना में मृत बीमा एजेंट को नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर सिंह ने बताया कि कार कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।