फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Instructions to take action against banks that are negligent in giving loans

Kanpur News: ऋण देने में लापरवाही बरतने वाली बैंकों पर कार्रवाई के निर्देश

Tue, 11 Feb 2025 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Instructions to take action against banks that are negligent in giving loans
कानपुर। जिलाधिकारी ने सोमवार को सरसैया घाट स्थित सभागार में बैठक कर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा की। बैठक में बैंक स्तर पर कुल 1332 आवेदनों के सापेक्ष 1107 आवेदन लंबित होने पर नाराजगी जताई। 3000 के लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 1332 आवेदन आने पर उपायुक्त उद्योग को चेतावनी दी। उपयुक्त उद्योग को बैंकवार टीम लगाकर लंबित आवेदनों को निस्तारित करने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने वाली बैंक पर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए जिले में तीन हजार लोगों को ऋण देने का लक्ष्य निर्धारित है। योजना के तहत पांच लाख रुपये का ऋण दिया जाना है। समीक्षा में सामने आया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 280 के सापेक्ष 267 आवेदन लंबित हैं। इनमें 13 निरस्त किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर से बैंक अधिकारियों के खिलाफ योजना में लापरवाही बरतने पर चेतावनी जारी करने को कहा। बैंक ऑफ इंडिया में 66 के सापेक्ष 62 लंबित हैं, चार निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

बैंक के उच्च अधिकारियों की ओर से दो माह से कोड न दिए जाने पर बैंक अफसरों के खिलाफ मुख्य सचिव को पत्र लिखने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक के 58 आवेदन के सपेक्ष 43 लंबित और 15 रिजेक्ट किए गए। डीएम ने बैंक अधिकारियों से आवेदन को रिजेक्ट करने का कारण पूछने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed