{"_id":"69163275bead86c775032f0c","slug":"instructions-for-disposal-of-pending-cases-of-juvenile-justice-board-kanpur-news-c-220-1-ka21001-134078-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: किशोर न्याय बोर्ड के लंबित मामलों को निस्तारित किए जाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: किशोर न्याय बोर्ड के लंबित मामलों को निस्तारित किए जाने के निर्देश
Fri, 14 Nov 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 14 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने गुरुवार को जिले में चल रही योजनाओं को लेकर समीक्षा की। किशोर न्याय बोर्ड में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनुपस्थित रहे। जिस पर रोष व्यक्त किया।
डीएम ने किशोर पुलिस इकाई के गुमशुदा बच्चों की पोर्टल पर फीडिंग किए जाने की बात कही। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन से संबंधित मामलों में बच्चों के पुनर्वास के बाद फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश एसीएमओ को दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला, ब्लॉक, वार्ड व ग्राम स्तर पर बाल कल्याण व संरक्षण समितियों का गठन किया गया है, जिसकी समय-समय पर बैठक की जाती है।
इसमें शासन से चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाता है। साथ ही मानव तस्करी सेल व पुलिस बल के अलावा अन्य विभागों के सहयोग से बाल श्रम अभियान एवं बाल तस्करी अभियान चलाया जाता है। बैठक में अपर जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हिमांशु कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, सीएमओ, बीएसए, डीआईओएस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।