फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   INSTIGATE SC-ST students, organically fears

भड़के एससी-एसटी स्टूडेंट, बवाल की अाशंका

Wed, 24 Aug 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, कानपुर
टीम डिजिटल, कानपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 01:10 PM IST
विज्ञापन
 INSTIGATE SC-ST students, organically fears
अंबेडकर छात्रावास के बाहर जुटे स्टूूूडेंटाें से बातचीत करते अध‌िकारी

विज्ञापन
-- वार्डेन पर लगाया मनमानी का आरोप, बवाल की आशंका
कल्याणपुर स्थित राजकीय अंबेडकर एससी-एसटी हॉस्टल में अवैध रूप से रह रहे स्टूडेंटों को वार्डेन ने कमरा खाली करने का आदेश दे दिया है। सुबह 11 बजे इसके लिए वार्डेन ने हॉस्टल के नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा किया और कमरा खाली करने के लिए ढ़ाई घंटे की मोहलत दी। आदेश से गुस्साए छात्रों ने वार्डेन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मनमानी करने का आरोप लगाया। हॉस्टल खाली कराने की सूचना फैलते ही मौके पर भारी संख्या में स्टूडेंटों का जमावड़ा लग गया। स्टूडेंटों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव भी फूल गए। बवाल की आशंका  देखते हुए आनन-फानन में एसएससी ने हॉस्टल के आस-पास चार थानों की फोर्स, पीएससी की टुकड़ी तैनात कर दी। 
 

प्रतियोगी परीक्षाओं की करते हैं तैयारी

 INSTIGATE SC-ST students, organically fears
डेमाे
 राजकीय अंबेडकर एससी-एसटी छात्रावास में इन्हीं वर्ग के स्टूडेंट रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इनका खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है। वार्डेन राजीव यादव का कहना है कि हॉस्टल के कई कमरों में अवैध रूप से अराजक तत्व रह रहे हैं। उन्हें पूर्व में भी हॉस्टल छोड़ने के लिए नोटिस दिया जा चुका था, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं है।
शुरू हुआ पंचायत
हॉस्टल खाली कराने की सूचना आग की तरह स्टूडेंटों के बीच फैल गई। मौके पर कई छात्रनेता भी पहुंच गए और स्टूडेंटों के पक्ष में पंचायत शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed