फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspector traveling without ticket in Unnao bus, threatened passengers and conductor

वर्दी की धौंस पड़ी भारी: बस में बेटिकट यात्रा कर रहा था इंस्पेक्टर, यात्रियों और कंडक्टर ने फटकारा

Wed, 30 Nov 2022 04:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 30 Nov 2022 04:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में वर्दी का रौब दिखाकर बेटिकट यात्रा कर रहे इंस्पेक्टर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें इंस्पेक्टर रोडवेज बस में कंडक्टर को धमकाते हुए दिख रहा है। वहीं, इंस्पेक्टर की गुंडई पर अन्य यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा।

विज्ञापन
Inspector traveling without ticket in Unnao bus, threatened passengers and conductor
आरोपी इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में वर्दी के दम पर रोडवेज बस में बिना टिकट यात्रा करने वाले इंस्पेक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। टिकट न लेने पर पहले परिचालक, फिर फोरमैन और इसके बाद यात्रियो से भी इंस्पेक्टर की बहस होती है।

विज्ञापन

दो मिनट 44 सेकेंड के इस विडियो में इंसपेक्टर की वीडियो बना रहे यात्री से बहस होती है। इंस्पेक्टर के नेम प्लेट पर जितेंद्र प्रताप सिंह लिखा है। वह उन्नाव में दो साल पहले तक बांगरमऊ, सोहरामऊ, बारासगवर में तैनात रहे हैं। मौजूदा समय में रायबरेली में तैनात हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इंस्पेक्टर के पास लखनऊ चारबाग से उन्नाव बायपास तक का टिकट था। लेकिन उन्हें करीब चार किमी आगे गदनखेड़ा बाइपास पर उतरना था। लखनऊ से उन्नाव बाइपास तक का टिकट 77 रुपये है जबकि गदनखेड़ा चौराहा तक का टिकट 83 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्नाव बायपास के बजाए, गदनखेड़ा चौराहा पर उतरने को लेकर बहस हुई। इस संबंध में एआरएम गिरीशचंद्र वर्मा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

वीडियो में हो रही बातचीत के प्रमुख अंश
यात्री-कहता है कि जब आगे जा रहे, तो वहां तक का टिकट लीजिए।
इंस्पेक्टर- आप क्या हैं इसमे बोलने वाले।
यात्री- हम एक पब्लिक हैं, आप सभी को परेशान कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर-हम किसे परेशान कर रहे हैं। टिकट नहीं लिए हैं क्या, ये (परिचालक) गुंडई कर रहा है। आप को समझ नहीं आ रहा है।
यात्री-ये कहां बताया था कि बायपास का टिकट है, आगे का नहीं है।

इंस्पेक्टर-ये भी उन्नाव में है, वो भी उन्नाव में है।
यात्री- आप वर्दी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। परिचालक से आप टिकट बनवाएं।
इंस्पेक्टर- यात्री से सख्त लहजे में, आप हिसाब मत बैठाइये, नेता मत बनिए। पैसा देकर जा रहे हैं।
यात्री-आप इसको दबा रहे हैं।
फोनमैन- टिकट लेने के लिए कहता है।
इंस्पेक्टर- ये भी भी उन्नाव और वो भी उन्नाव है। रोज हम भी यात्रा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed