फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Inspector suspended for removing the names of Dinu and Aridaman in Pintu Sengar murder case

Kanpur News: पिंटू सेंगर हत्याकांड में दीनू और अरिदमन का नाम हटाने पर इंस्पेक्टर निलंबित

Sat, 17 May 2025 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Inspector suspended for removing the names of Dinu and Aridaman in Pintu Sengar murder case
कानपुर। पिंटू सेंगर हत्याकांड में विवेचना के दौरान अधिवक्ता दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह का नाम निकालने वाले तत्कालीन इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा को पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने शुक्रवार को निलंबित कर दिया। आरोप है कि एफआईआर में नामजद आरोपी होने के बाद भी विवेचक ने आरोपियों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए फाइनल रिपोर्ट से नाम हटा दिया था। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। वर्तमान में सभाजीत कर्नलगंज थाने में अतिरिक्त निरीक्षक हैं।
विज्ञापन

जून 2020 में बाइक सवार बदमाशों ने पिंटू सेंगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पिंटू के भाई धर्मेंद्र ने पप्पू स्मार्ट, सउद अख्तर, महफूज अख्तर, मनोज गुप्ता, दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में विवेचना में वीरेंद्र पाल, श्याम सुशील मिश्रा, अहसान कुरैशी, सलमान बेग, फैजल कुरैशी, साफेज हैदर, असलम कुलरेज, मकबूल उर्फ बबलू सुल्तानपुरी, तनवीर बादशाह और मोहम्मद आयाज उर्फ टायसन के नाम सामने आए थे। तत्कालीन विवेचनाधिकारी सभाजीत मिश्रा ने दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह का नाम फाइनल रिपोर्ट से निकालकर शेष के खिलाफ चार्जशीट अदालत में प्रस्तुत कर दी।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने वारदात के साढ़े चार साल बाद दोबारा विवेचना शुरू कराई तो तत्कालीन विवेचनाधिकारी सभाजीत मिश्रा का खेल पकड़ लिया। साक्ष्यों के बावजूद, दीनू और अरिदमन का नाम निकालने के कारण शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ने तत्कालीन विवेचनाधिकारी सभाजीत मिश्रा पर कार्रवाई कर जांच भी बैठा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed