फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   inspector suicide case, Female constable leave cancelled, may be arrested

दरोगा की खुदकुशी का मामला: महिला सिपाही की छुट्टी निरस्त, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

Sat, 19 Nov 2022 08:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Nov 2022 08:57 PM IST
सार

निलंबित दरोगा अनूप सिंह के जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले एक महिला सिपाही की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही महिला सिपाही पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है।

विज्ञापन
inspector suicide case, Female constable leave cancelled, may be arrested
दरोगा अनूप सिंह की फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दरोगा अनूप सिंह की खुदकुशी मामले में जिस महिला सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज की गई, उसकी छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। साथ ही महिला सिपाही पर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक गई है। उधर, केस क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है। टीम गिरफ्तारी के लिए जल्द उसके गृह जनपद मुजफ्फरनगर जाएगी।

विज्ञापन


निलंबित दरोगा अनूप सिंह ने 10 नवंबर को जहर खा लिया था। सर्वोदयनगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को अनूप की पत्नी पूनम ने फजलगंज थाने में तहरीर दी थी। इसमें फजलगंज थाने में तैनात एक महिला सिपाही पर आरोप लगाया था। दावा किया था कि महिला सिपाही से अनूप के संबंध थे। वह शादी के लिए दबाव बना रही थी। विरोध पर मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। इसी से तंग आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

पुलिस ने महिला सिपाही पर आत्महत्या दुष्प्रेरण (खुदकुशी के लिए मजबूर करना) की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। दरोगा की मौत के बाद महिला सिपाही 10 दिन की छुट्टी पर चली गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। महिला सिपाही मूलरूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक वर्तमान में वह अपने गृह जनपद में है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि केस की विवेचना उच्चाधिकारियों के पर्यवेक्षण में की जा रही है। एक-एक साक्ष्य जुटाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed