फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Inspector shot himself with government pistol, reason for suicide not known, police engaged in investigation

Fatehpur: दरोगा ने सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली...मौत, नहीं पता चला सुसाइड का कारण, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Apr 2024 03:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

Fatehpur News: शुक्रवार सुबह दरोगा ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Inspector shot himself with government pistol, reason for suicide not known, police engaged in investigation
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जलाला गांव निवासी मनोज कुमार गौड़ (55) ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या का कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जलाला गांव निवासी मनोज कुमार गौड़ वर्तमान में लखनऊ के बिजनौर में निजी मकान बनाकर परिवार सहित रहते थे। पिता रामऔतार गौड़ गांव जलाला में रहते हैं। मनोज दीवान से दरोगा बने थे और इस समय उनकी तैनाती सीतापुर के थाना मछरेहटा में थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उन्होंने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। पुलिस कर्मी उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह पांच महीने से इसी थाने में तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता बोले- आत्महत्या करने की सूचना मिली है
पिता रामऔतार ने बताया कि खुद ही गोली मारकर आत्महत्या की सूचना आई है। मौके पर पहुंचकर सच्चाई पता चलेगी। मृतक की पत्नी गीता देवी, दो पुत्र आकाश व शिवेंद्र और पुत्री आंचल हैं। मां की दस वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक के सात बहनें व एक छोटा भाई हैं। पिता मजदूरी का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed