Kanpur: दरोगा ने धोखेबाज पत्नी पर दर्ज कराई रिपोर्ट, एसआईटी जांच में आरोप निकले सही, विवेचना शुरू
Kanpur News: एसआईटी की जांच में दारोगा की तरफ से पत्नी पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। उसने अपने खाते से 12 लाख रुपये पूर्व पति के खाते में भेजे हैं। एसआईटी को ऐसे कई लाख रुपये के ट्रांजेक्शन महिला के 10 खातों से मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा ने धोखेबाज पत्नी के खिलाफ अपने ही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में एसआईटी जांच की रिपोर्ट आने के बाद सोमवार देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा आदित्य कुमार लोचव की शादी मेरठ के मवाना की दिव्यांशी से 17 फरवरी 2024 को हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद ही दरोगा को पत्नी के मोबाइल फोन और खाता को देखकर शक हुआ। जांच की तो खातों में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। पता चला कि वह अपनी पत्नी के तीसरे पति हैं। पूर्व में दिव्यांशी की दो शादियां हो चुकी हैं और कई लोगों पर पत्नी की तरफ से दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मामले भी सामने आए।
दिव्यांशी भी पुलिस ऑफिस पहुंच गई थी
इसके बाद दरोगा ने धोखेबाज पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। इसकी भनक लगते ही दिव्यांशी भी पुलिस ऑफिस पहुंच गई थी। उसने दरोगा पर दूसरी महिलाओं से संबंध समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए अफसरों को अर्जी दी थी। हंगामा किया था। इस मामले की जांच पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने एसीपी सृष्टि सिंह की अगुवाई में गठित एसआईटी सौंपी थी।
गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने के बाद डीपीसी सेंट्रल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने ग्वालटोली थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर दिव्यांशी के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल करना, साथियों के साथ मिलकर अपराध करना, विश्वाघात समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
एसआईटी की जांच में दरोगा की पत्नी दोषी
एसआईटी की जांच में दारोगा की तरफ से पत्नी पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। उसने अपने खाते से 12 लाख रुपये पूर्व पति के खाते में भेजे हैं। एसआईटी को ऐसे कई लाख रुपये के ट्रांजेक्शन महिला के 10 खातों से मिले हैं। एसीपी जांच पूरी कर एफआईआर दर्ज किए जाने की संस्तुति के साथ फाइल डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी को भेज दी थी।